विराट कोहली :

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कितने जबर्दस्त खिलाड़ी हैं, यह हम सब जानते हैं। लेकिन कोहली को अच्छा खेलने का टिप्स किसने दिया यह जानकर आपको हैरानी होगी। जी हां राम रहीम हमेशा कहते आए हैं कि, कोहली ने उनसे बल्लेबाजी के गुर सीखे हैं। दरअसल साल 2010 में विराट कोहली एक बार राम रहीम के दर पर मत्था टेकने गए थे। जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि उस वक्त कोहली युवा थे और उनके अंदर इतनी मैच्योरिटी नहीं थी।

कोहली समेत ये भारतीय खिलाड़ी बैठे थे राम रहीम के चरणों में,सबूत हैं ये फोटोज

शिखर धवन :

कोहली के अलावा भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन भी राम रहीम के डेरे पर शीश झुका चुके हैं। धवन भी कोहली के साथ राम रहीम के पास गए थे। इस तस्वीर में शिखर धवन भी राम रहीम के चरणों में बैठे दिख रहे हैं।

कोहली समेत ये भारतीय खिलाड़ी बैठे थे राम रहीम के चरणों में,सबूत हैं ये फोटोज

आशीष नेहरा :

तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी इस ग्रुप में शामिल हैं। नेहरा भी कोहली के बगल में बैठकर राम रहीम के प्रवचन सुन रहे हैं। उस वक्त इन खिलाड़ियों को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। कि जिस इंसान के चरणों में यह बैठे हैं, वही बाबा सलाखों के पीछे पहुंच जाएगा।

कोहली समेत ये भारतीय खिलाड़ी बैठे थे राम रहीम के चरणों में,सबूत हैं ये फोटोज

विजेंदर सिंह :

ड्रग तस्करी विवाद में नाम आने के बाद विजेंदर को बाबा राम रहीन ने मदद की थी और मेडिटेशन करा उन्हें तनाव से मुक्ति दिलाई थी। यह बात खुद विजेंदर ने एक कार्यक्रम में कबूली थी।

कोहली समेत ये भारतीय खिलाड़ी बैठे थे राम रहीम के चरणों में,सबूत हैं ये फोटोज

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk