जब से एमएस धोनी की जिंदगी पर बेस्ड बायोपिक मूवी MS dhoni the untold story बननी शुरू हुई है। तब से इस बात की चर्चा आम है कि धोनी की जिंदगी के कई अनछुए पहलू और हिडेन सीक्रेट्स सामने आने वाले हैं। इसको लेकर धोनी परेशान हैं, ऐसी खबरे भी मीडिया में आ चुकी हैं। भले ही धोनी की वाइफ साक्षी से लेकर उनकी बेटी जीवा और बाइक्स के प्रति उनकी दीवानगी के बारे में पूरी दुनिया सब कुछ जानती है, लेकिन फिर भी बहुत कुछ ऐसा है जो शायद ही कोई जानता हो। यही अनजानी बातें जानने के लिए इस मूवी के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की लाइफ की काफी बारीकी से रिसर्च की है। सुशांत सिंह ने धोनी की लाइफ को ठीक से स्टडी किया या नहीं, यह सवाल धोनी को भी बार बार परेशान कर रहा था। तो आखिरकार धोनी ने सुशांत सिंह को जिम में पकड़ ही लिया और पूछ डाले कुछ कठिन सवाल।

जब इंटरव्‍यू में 'रील लाइफ धोनी' ने धो डाला 'रियल धोनी' को! देखें मजेदार नजारा

महेंद्र सिंह धोनी सोच रहे थे कि सुशांत किसी सवाल में तो फंसेगा लेकिन यहां तो पासा उल्टा ही पड़ गया। सुशांत सिंह को तो धोनी की लाइफ का ए से जेड तक सब कुछ रटा था। फिर क्या हुआ? अरे होना क्या था, सुशांत धोनी पर भारी पड़ गए। सुशांत ने धोनी की धुलाई करते हुए यह तक कह डाला कि सर कुछ कठिन सवाल पूछो। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी से सिर्फ एक सवाल पूछा, कि आपकी कितनी गर्लफ्रेंड्स थीं। फिर तो धोनी सिर्फ हंसते मुस्कुराते रहे और इसका जवाब न दे सके। फिर तो सुशांत सिंह ने फेंक दिया नहले पे देहला। इस वीडियो में आप भी देखें सुशांत को वो जवाब जिसने धोनी की बोलती ही बंद कर दी।

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk