मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में पूछा गया था सवाल
प्रियंका ने 2000 में मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीता था। जिसके बाद वो बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा के रूप में उभर कर सामने आईं। इन सौंदर्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों से काफी कठिन सवाल पूछे जाते हैं। प्रियंका के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। प्रियंका से सवाल करने वाले और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ ही थे। उन्होंने प्रियंका से एक काफी टेढ़ा सवाल पूछा जिसका उन्होंने ने बहुत अच्छा और मजेदार जवाब दिया जिसके बाद सबकी बोलती बंद हो गई।

 


क्रिकेटर, एक्टर, बिजनेस मैन में किस से करेंगी शादी
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने प्रियंका से कहा कि अगर उन्हें शादी करने के लिए उनके पास स्पोर्टसमैन, एक्टर और बिजनेस मैन का ऑप्शन हो तो वो किसे चुनेंगी। प्रियंका ने कहा कि वो एक आर्टिस्ट, क्रिकेटर और एक फिल्मस्टार में से एक क्रिकेटर को चुनेंगी। क्योंकि एक खिलाड़ी देश का नाम रौशन करता है। उन्होंने कहा कि घर आने के बाद वो उनसे कहेंगी कि मुझे तुमपर बहुत गर्व है। वो एक ऐसे व्यक्ति से शादी करना पसंद करेंगी जो पूरी दुनिया में देश का परचम लहराता है। पूरे देश को जिस पर गर्व हो।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk