1 . टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के चीफ
2009 से अब तक नटराजन चंद्रशेखरन टाटा ग्रुप के सबसे अहम 'टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज' की बागडोर संभाल रहे थे। 46 साल की उम्र में ये टाटा ग्रुप के सबसे कम उम्र के CEO बने।  

2 . जन्म और निजी जिंदगी
चंद्रशेखरन का जन्म 1963 में हुआ था। इनकी पत्नी ललिता और बेटा प्रणव मुंबई में रहते हैं। इनका परिवार इनसे बहुत प्यार करता है।

3 . नारायण मूर्ति ने की प्रशंसा
इंफोसिस के फाउंडर एन आर नारायणमूर्ति ने टाटा संस के चेयरमैन के रूप में इनकी नियुक्ति की दिल खोलकर प्रशंसा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एन चंद्रशेखरन ने हमेशा लोगों से सीखा है और अपने अनुभवों को हमेशा लोगों के साथ शेयर किया है। ऐसे में उनको बिल्कुल भी शक नहीं है इस बात में कि आज उनके चेयरमैन बनने की खुशी को इंडस्ट्री में हर कोई सेलिब्रेट कर रहा होगा।

पढ़ें इसे भी : रेल टिकट बुकिंग आसान बनाएगा आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट, जुड़े यह नए फीचर्स

4 . शिक्षा-दीक्षा
चंद्रशेखरन ने कोयम्बटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अप्लाइड साइंस की बेचलर और त्रिची के रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से कम्प्यूटर एप्लीकेशंस में मास्टर डिग्री भी ली। बता दें कि दोनों ही इंस्टीट्यूट तमिलनाडु में हैं।

5 . TCS कॅरियर
1987 में इन्होंने TCS ( टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ) को ज्वाइन किया था। जब वह TCS में काम कर रहे थे, उसी दौरान उसकी रेवेन्यू 371,000 सलाहकारों और $70 अरब (4,76,435 करोड़ रुपये से अधिक) के मार्केट कैप के साथ ग्रो करने लगी थी।

न्‍यू टाटा संस के चेयरमैन बने एन चंद्रशेखरन के बारे में ये बातें आप बिल्‍कुल भी नहीं जानते होंगे

6 . नेट सेल्स ग्रोथ
इनके CEO कार्यकाल के दौरान TCS का नेट सेल तीन गुने से ज्यादा बढ़ गया। 2010 में जिसका नेट सेल 30,029 करोड़ था, 2016 में वो बढ़कर 1.09 लाख करोड़ हो गया। इसी के साथ इसका प्रॉफिट भी 7,093 करोड़ से बढ़कर 24,375 करोड़ पर पहुंच गया।

7 . टाटा संस बोर्ड मेंबर
सायरस मिस्त्री को बाहर किए जाने के बाद पिछले साल 25 अक्टूबर को चंद्रश्ोखरन को टाटा संस के बोर्ड में शामिल किया गया था।

पढ़ें इसे भी : आपकी राशि भी आपको इन अरबपतियों की तरह बना सकती है वर्ल्ड फेमस

8 . NASSCOM चेयरमैन
2012 से 2013 तक चंद्रशेखरन IT इंडस्ट्री के नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज के चेयरमैन रहे।

पढ़ें इसे भी : लाखों में है इन प्रोफेशनल चोरों कमाई

9 . गर्वनमेंट टास्क फोर्सेस का रहे हिस्सा
वह इंडियन गर्वनमेंट के कई विशेष टास्क फोर्सेस का हिस्सा भी रहे हैं। इसके अलावा भारत सरकार ने इन्हें 2016 में रिजर्व बैंक के बोर्ड में डायरेक्टर भी नियुक्त किया था। उनकी लीडरशिप में टीसीएस ने 2015-16 में 1.12 लाख करोड़ की आय कमाई। इस कंपनी का मार्केट कैप 4.7 लाख करोड़ है।

10 . ये भी हैं चंद्रशेखरन के शौक
बिजनेस में दांव खेलने के अलावा चंद्रशेखरन को फोटोग्राफी और लॉन्ग डिस्टेंस रनिंग का भी बहुत शौक है। अपने रनिंग के शौक को पूरा करने के लिए इन्होंने कई अलग-अलग शहरों में होने वाली मैराथन में भी हिस्सा लिया। इस मैराथन के लिए वह एम्सटर्डम, बोस्टन, बर्लिन, मुंबई, न्यूयॉर्क और टोक्यो भी पहुंचे।

Business News inextlive from Business News Desk

 

Business News inextlive from Business News Desk