- नाले का रास्ता बदलने के लिए किया जा निर्माण नहीं रुका

- एमएनए के बाद कड़ा रुख दिखाने वाले मेयर भी पड़े नरम

dehradun@inext.co.in

DEHRADUN : कारगी स्थित दो खसरों पर नाले का रास्ता बदलने के मामले में क्8 लाख रुपए की डील की चर्चा इन दिनों बनी हुई है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पा रहा है कि प्रॉपर्टी मालिक के साथ यह डील आखिर किसने की है। हालांकि छोटे अवैध निमार्णो पर आंख टेढ़ी करने वाले नगर निगम अधिकारियों की मामले पर सुस्ती नहीं टूट रही है।

निर्माण कर दिया शुरू

शहर के घने आवासीय एरिया धर्मपुर से शुरू होकर कारगी क्षेत्र के खसरा संख्या फ्क्म् और फ्क्8 से निकले वाले म् किलोमीटर लंबे नाले का इन दिनों रास्ता बदला जा रहा है। उपरोक्ता दोनों खसरों के मालिक ने नगर निगम से एनओसी लेने के बाद कई मीटर चौड़े नाले का रास्ता बदलने के लिए छोटा पक्का नाला बनाना शुरू कर दिया है। निर्माण शुरू हुआ तो स्थानीय पार्षद ने नगर निगम में इस मामले को उठाया, लेकिन मामला उठते ही इसके अगले पल मेयर और पार्षद के तेवर ढीले हो गए हैं।

चर्चाओं का बाजार गर्म

वहीं एनओसी जारी करने वाले मुख्य नगर अधिकारी हरक सिंह रावत तो इस मामले में कुछ करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। कार्रवाई में ढिलाई के पीछे किसी बड़ी डील किए जाने की चर्चाएं इन दिनों नगर निगम में चल रही हैं। थर्सडे को तो नगर निगम में यह भी कौतूहल रहा कि मीडिया में इस मामले के उठने के प्रॉपर्टी का मालिक नगर निगम पहुंचा और उसने वहां इस मामले में अपने क्8 लाख रुपए खर्च होने की बात कही।

कारगी में नाला मोड़ने के मामले में निर्माण रुकवा के आदेश कर दिए गए हैं। वहीं इस मामले में मैने रिपोर्ट भी तलब की है।

- विनोद चमोली, मेयर