-पिता ने लॉज मालिक और मेंबर्स को नेम्ड कर लगाया हत्या करने का आरोप

PATNA: अपना गृह जिला छोड़ कर यहां गुलबी घाट स्थित लखमुनि लॉज में रह कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी किया करता था। मगर शुक्रवार को उसके कमरे से दुर्गध आने के बाद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस तो कमरे में पंखे से झूलता उसश शव दिखा। पुलिस के अनुसार मूल रूप से सीतामढ़ी निवासी सूरज पूर्वे के करीब क्8 साल के पुत्र अंगद ने गमछा की मदद से पंखे से सुसाइड कर लिया। चौकी के बिछावन पर दो तकिया को सहारा बनाया था। पुलिस पहुंची, तो शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर छात्र अंगद कुमार के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। कमरे से दुर्गध आने के बाद अंगद के सुसाइड का पता चल पाया।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

यहां माता-पिता और अन्य परिजन पहुंचे। पिता सूरज पूर्वे का कहना है कि अंगद ने सुसाइड नहीं किया है। उसकी हत्या करने के बाद शव को आत्महत्या का रूप दिया गया है। कुछ दिन पहले बाथरूम की सफाई को लेकर सोनू और मोनू से विवाद हुआ था। इसके बाद धमकी दी गई थी।

छोटा भाई गया था घर

पिता ने बताया कि छोटा लड़का भी साथ रह कर पढ़ाई करता था। उसकी तबीयत खराब होने के बाद वह दुर्गापूजा में घर चला गया, जो अभी नहीं लौटा था। इस बीच घटना घटित हो गई।

अंगद के पिता के बयान पर हत्या किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। इसमें लॉज मालिक समेत अन्य को नेम्ड किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि हत्या है या सुसाइड। मामले की जांच जारी है।

-दिनेशचंद्र श्रीवास्तव एसएचओ, सुल्तानगंज थाना