इन चीजों का होता है महत्व

रात में हर घंटे पर आप को चांद का अलग रंग नजर आए गा। यह रंग साल में भी बदलता है और दिनो के अंतराल मे भी बदलता है। जब 1969 से लेकर 1972 के दौरान होने वाले अपोलो मून मिशन के फोटोग्राफ देखते हैं तो पाते हैं कि चांद की जमीन भी पृथ्वी की तरह ही है। जो कई तरह के रंगो से ढली हुई है। चांद पर कोई मौसम नही है। वहां पानी भी नही है और ना ही जिंदगी है। वहां ऐसा कुछ भी नहीं कि वहां पर जाया जाए फिर भी चांद की अपनी महत्वता है। चांद पर आप को मैग्नीशियम, आयरन, कैल्श्यिम, एल्यूमोनियम, ऑक्सीजन और सिलीकान के तत्व मिलेंगे। ये सभी चीजें है जो ग्रे कलर में कॉमन हैं।

तो इस कारण चंद्रमा बदलता है रंग

इस वजह से रंग होता है चेंज

सच यही है कि चांद के बाहुत सारे रंग होते हैं पर उसके पीछे कई कारण है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि आप चांद को रात में किस समय देख रहे हैं। आप विश्व के किस हिस्से से चांद को निहार रहे हैं। आप जहां से चांद को निहार रहे हैं वहां की हवा कितनी साफ है। ये सभी चीजें मायने रखती हैं जब आप चांद को देखते हैं। रात में 1 बजे चांद अमेरिका में किसी और रंग का होगा और भारत में किसी और रंग का। दोनों के पीछे अंतर है हवा, जगह और समय का। हम किसी गृह पर जो भी रंग देखते हैं उसके पीछे वहां पर होने वो तत्व पर पड़ने वाली रौशनी बहुत अहम होती है। रंग सूरज की रौशनी में निकल कर आते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk