धन्यवाद भाषण के दौरान हुई घटना

दरसल टीवी धारावाहिक क्वांटिको में प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका की है और इसी के लिए उन्हें फेवरेट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। पुरस्कार ग्रहण्ा करने के बाद प्रियंका काफी भावुक हो गयीं और उत्तेजना में अपने साथियों और परिवार को धन्वाद देने के लिए उन्होंने कुछ लंबा भाषण देते समय कुछ ज्यादा ही समय ले लिया। ये बात उस समय स्टेज पर मौजूद अपने शो ग्रैंडफादर्स के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाने वाले जॉन स्टेमोस को कुछ खास पसंद नहीं आयी और उन्होंने ये कहते हुए कि यह शो केवल दो घंटे का है प्रियंका चोपड़ा को बीच में ही टोक दिया। हालाकि उनकी इस बात को मजाक ही समझा जा रहा है।

 

देखें वीडियो

पहली एशियाई हैं प्रियंका

किसी अमेरिकी सीरियल में लीड रोल के लिए पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड में फेवरेट एक्टर घोषित होने वाली प्रियंका पहली एशियाई अभिनेत्री हैं। उन्होंने अमेरिकी थ्रिलर टीवी धारावाहिक क्वांटिको में प्रमुख भूमिका निभाई है। इस शो में उन्होंने काफी एक्शन सींस भी किये हैं। उनके काम को अमेरिका में काफी सराहा जा रहा है।  प्रियंका को ये पुरस्कार हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल के हाथों दिया गया।

inextlive from Hollywood News Desk

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk