सलमान पर दर्ज हुए थे चार केस

सलमान खान पर शिकार मामले में कुल चार केस दर्ज हुए हैं। मथानिया और भवाद में तीन चिंकारा के शिकार के दो अलग-अलग मामले कांकाणी में हिरण शिकार मामला और लाइसेंस समाप्त हो जाने के बाद भी रायफल रखने आर्म्स एक्ट का आरोप। चिंकारा शिकार मामले में सलमान खान को पहली बार 17 फरवरी 2006 को जोधपुर की निचली अदालत से एक साल की सजा हुई थी। सलमान ने जोधपुर के पास भवाद गांव में 26-27 सितंबर की रात 1998 में शिकार किया था।

कुल 13 दिन जेल में रहे सलमान

सलमान को काले हिरण के शिकार मामले में 10 अप्रैल 2006 को पांच साल की सजा हुई। शिकार का यह मामला जोधपुर के मथानिया के पास घोड़ा फार्म में 28-29 सितंबर 1998 की रात का है। लेकिन बाद में जोधपुर हाई कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। घोड़ा फार्म हाउस शिकार मामले में सलमान को 10 से 15 अप्रैल 2006 तक 6 दिन केंद्रीय कारागृह में रहना पड़ा। सेशन कोर्ट द्वारा इस सजा की पुष्टि करने पर सलमान को 26 से 31 अगस्त 2007 तक जेल में रहना पड़ा था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk