पहले भी लग चुकी है वर्जिनिटी पर बोली
सोशल मीडिया पर इन दिनो एक ऐसी चीज की खरीद फरोख्त चल रही हैं जिसके बारे में सुन कर आप हैरान हो जाएंगे। आप सोचेंगे क्या ऐसा भी हो सकता है। जनाब हम बात कर रहे हैं एक ऐसे सौदे की जिसमें लड़कियां अपनी वर्जिनिटी का सौदा कर रही हैं। ये लड़कियां अपनी अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी वर्जिनिटी की बोली लगा रही हैं। कोई अपनी पढ़ाई की खातिर, तो कोई नए मकान लेने के लिए अपनी वर्जिनिटी को ऊंचे दामों में बेचने के लिए तैयार हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका में रहने वाली एक 20 साल की लड़की ने अपनी वर्जिनिटी बेचने के लिए विज्ञापन दिया। हम जिसके बारे में आप को बताने जा रहे हैं उस लड़की का नाम कैथरीन स्टोन है।

वर्जिनिटी बेच करना चाहती है परिवार की मदद
इस अमेरिकन लड़की ने अपनी वर्जिनिटी की बोली 2.5 करोड़ रुपए से भी ज्यादा लगाई है। कैथरीन की माने तो ऐसा करके वह परिवार की मदद कर रही है। कैथरीन ने बताया कि 2014 में एक हादसे के दौरान आग लगने की वजह से उसका घर जल गया था। जिसके बाद उसका पूरा परिवार सड़क पर अपनी जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर है। वह अपने परिवार की मदद करना चाहती है। जब उसके पास अपनी परिवार की मदद करने का कोई रास्ता नही बचा तो उसे अपनी वर्जिनिटी बेचना ही ठीक लगा। कैथरीन ने बताया इससे पहले उसने कई वेश्यालयों से  संपर्क कर ऑनलाइन बोली लगाईं थी। अधिक कीमत होने के कारण जब कोई खरीददार नही मिला तो उसने अपनी बोली घटा दी है।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk