राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष तक पहुंचा दिया मामला

आयोग के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, शुरू की जांच

ALLAHABAD: इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध पोर्न क्लिपिंग और मूवी अब घरों में कलह कराने लगी हैं। पोर्न मूवी में दिखाए जाने वाले सीन की अपेक्षा पत्‍‌नी से भी होने लगी है। यही रिश्तों की जड़ खोद रहा है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है कीडगंज एरिया में। पति की पोर्न मूवीज जैसी डिमांड से आजिज आ चुकी पत्‍‌नी ने सात फेरो का बंधने तोड़ने का फैसला कर लिया। शुरुआत में पति को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह तैयार नहीं हुआ और इसके चलते उसे उत्पीडि़त किया जाने लगा तो वह ससुराल छोड़ आई और शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पति से पूछताछ होनी अभी बाकी है।

यातनाएं बर्दाश्त नहीं कर पाई

नई बस्ती कीडगंज की रहने वाली युवती मालती (काल्पनिक नामम) की शादी चौखंडी के रहने वाले युवक अमन (काल्पनिक नाम) के साथ कुछ साल पहले हुई थी। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पति का आचरण शुरुआत में तो ठीक रहा लेकिन बाद में वह बदल गया। आए दिन वह अलग पोज की पोर्न मूवी दिखाता और उसी स्टाइल के रिलेशन की डिमांड करता। इसका विरोध मालती ने शुरू से ही किया लेकिन बाद में उसने स्टैंड ले लिया कि वह ऐसा नहीं करेगी। इसके बाद पति का उससे व्यवहार बदलने लग गया। पति का रुख बदलने के बाद ससुरालवालों के तेवर भी बदल गई। उसने इस पर अपने घर के बड़ों से भी बात की लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद उसने पति से रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया।

दहेज उत्पीड़न का भी आरोप

तहरीर में दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया है। महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के पैसे की मांग करने लगे। मायके पक्ष से उसने कुछ भी मांगने से मना कर दिया तो कई बार उसकी बांधकर पिटाई की गई। महिला ने यह कहानी पुलिस को बताई तो उसने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराने के लिए कहानी गढ़ना बताकर रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मालती प्रकरण को लेकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष तक पहुंच गई। आयोग ने इसे सीरियसली लिया और पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करके तफ्तीश करने को कहा। आयोग के आदेश पर कीडगंज पुलिस ने पति और सास ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।