RANCHI: मेदिनीनगर-रांची मुख्य मार्ग एनएच 7भ् पर सतबरवा स्थित सोनू लाइन होटल के पास रविवार को क्.फ्0 बजे दिन में एक वाहन ने लूना में धक्का मार दिया। इसमें सतबरवा प्रखंड के रामघाट गांव निवासी महिला शीला देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति योगेंद्र प्रसाद को घायलावस्था में तुंबागाड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच 7भ् जाम कर दिया। तीन घंटे बाद क्षेत्रीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया के आश्वासन के बाद जाम हटा।

ऐसे हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार योगेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी शीला को लूना से लेकर स्थानीय ब्रह्मस्थान आए थे। यहां से वे दोनों पूजा पाठ कर लूना टीएन 0जेड म्फ्7ख् से घर लौट रहे थे। इसी बीच एक हाइवा (जेएच ख्ख् ए, 0ख्ख्9) सड़क पर बैक हो रहा था। इसी क्रम में लूना मोटरसाइकिल के पीछे आ रहे बिना नंबर के गिट्टी लोड एक ट्रैक्टर ने हाइवा में टक्कर मार दी। इससे लूना भी हाइवा की चपेट में आ गया। इससे शीला देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके पति योगेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुंबागाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हाइवा और ट्रैक्टर के चालक समेत अन्य कर्मी वाहन छोड़कर फरार हो गए। इधर महिला की मौत से गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने एनएच 7भ् मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।