-छह साल पहले पत्‍‌नी के साथ मिलकर दिया था जहर

-छह साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए हत्यारोपी

-पति -पत्‍‌नी ने साथ में दिया मिलकर घटना को अंजाम

मेरठ : पुलिस ने एक ऐसे हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। जो पिछले छह सालों से ब्रह्मापुरी थाने की फाइलों में बंद था। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति- पत्‍‌नी को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पिछले छह साल पहले 29 अगस्त 2011 को गणेशपुरी गली नं 1 निवासी व्यापारी अशोक को जहर देकर मार दिया गया था। अशोक के भाई ने उसके पड़ोसी नरेंद्र व उसकी पत्‍‌नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जब से मामला ब्रह्मापुरी थाने की फाइलों में दबा गया था। ब्रहमपुरी पुलिस ने नरेंद्र व उसकी पत्‍‌नी अर्चना को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अशोक की हत्या में अपना हाथ कबूल किया।

पत्‍‌नी के साथ करता था गंदी बात - आरोपी नरेंद्र ने बताया कि अशोक उसकी पत्‍‌नी के साथ गंदी बात करता था। उसके साथ वह अवैध संबंध बनाना चाह रहा था। उसने उसे कई बार मना किया। लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों ने उसको अपने घर में बुलाकर जहर दे दिया। जिसके चलते उसकी हत्या हो गई।

पांच - पांच हजार का इनाम पुलिस ने नरेंद्र व उसकी पत्‍‌नी अर्चना पर पांच पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था.पुलिस को हत्या के दो मुल्जिम गिरफ्तार करने में पूरे छह साल बीत गए।