RANCHI: मंगलवार की रात एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना कांके थाना क्षेत्र के हुसिर गांव की है। पुलिस ने मृतका रूही परवीन की हत्या के आरोपी पति सिकंदर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पति ने बताया कि उसने अपनी पत्‍‌नी की हत्या क्यों की, कैसे की, उसे नहीं पता है। एक औरत के कहने पर उसने पत्‍‌नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने कहा कि वह अपनी पत्‍‌नी से बहुत प्यार करता था, लेकिन रात में क्या हुआ, इस संबंध में उसे कुछ पता नहीं है।

आरोपी को फांसी की मांग

रूही परवीन की हत्या के बाद बुधवार को सैकड़ों लोग थाना पहुंचे और कहा कि आरोपी पति को फांसी की सजा दो। बाद में प्रभारी थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी यशोधरा ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

12 साल हुए थे शादी को (बॉक्स)

इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि सिकन्दर का विवाह 12 वर्ष पूर्व नयासराय निवासी ईदु अन्सारी की पुत्री रूही के साथ हुआ था। दोनों के एक लड़का व एक लड़की भी हैं। विवाह के बाद से ही सिकन्दर पत्‍‌नी के साथ हमेशा मारपीट करता था। सिकन्दर ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया है। रूही के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।