- शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.8 तथा न्यूनतम तापमान 10.8 रहा।

- ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें

Meerut । आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। सर्द हवाओं के साथ कोहरा पड़ेगा। साथ ही बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग बता रहा है।

मौसम बदली करवट

शुक्रवार को सर्द हवाओं नें हवा में सर्दी और बढ़ा दी। इससे दिनभर लोग ठिठुरते नजर आए। शुक्रवार को मौसम के करवट बदलने से पारा गिर गया। यही नहीं सुबह घना कोहरा पड़ा। जिससे विजीबिलटी भी कम रही। हालांकि 12 बजे के बाद सूरज निकला। शाम को चार बजे के बाद सूरज फिर से छिप गया। दिनभर सर्द हवाएं सताती रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.8 तथा न्यूनतम तापमान 10.8 रहा।

ट्रेनों की रफ्तार थमी

उधर कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई। नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। हालांकि शाम को ठीक समय पर रवाना कर दिया गया। वहीं संगम एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। शाम को ठीक समय पर इसका रवाना कर दिया। सबसे ज्यादा देरी राज्यरानी ने की। 15 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं गोल्डन टेंपल साढ़े तीन घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। हालांकि दस मिनट बाद उसको रवाना कर दिया गया।