- टेंप्रेचर में हल्की गिरावट से बदला मौसमी मिजाज

VARANASI

पिछले तीन चार दिनों से अच्छी धूप होने के बाद बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट लिया। सुबह धूप तो खिली लेकिन अलसायी रही। सूरज पर बादलों का फेरा लगता रहा। जिससे ठंड ने लोगों को दिन में भी सिहरा दिया। हालांकि दोपहर बाद कुछ राहत जरुर मिली। मौसम विभाग ने ख्ब् घंटे के तापमान में मामुली गिरावट दर्ज की। मैक्सिमम टेंप्रेचर ख्भ्.ख् डिग्री से गिरकर ख्ख्.0 डिग्री सेल्सियस व मिनिमम टेंप्रेचर क्0.8 से गिरकर क्0.क् डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अभी बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञानियों का मानें तो इस समय वेस्टर्न डिस्टर्बेस का वार्म फ्रंट सक्रिय है। जिसका असर टेंप्रेचर में बदलाव दिखायी दे रहा है। इसमें घट-बढ़ जारी रहेगा। पिछले दिनों कोल्ड फ्रंट सक्रिय था जिसका नतीजा ठंडक के रूप में दिखायी दे रहा

था। डॉ एसएन पाण्डेय के अनुसार मौसमी मिजाज अभी लगातार करवट लेता रहेगा। तापमान में बढ़त दर्ज की जायेगी।