-दोपहर में अचानक जूही सब-वे डूबा, एंबुलेस फसी घंटो ठप रहा ट्रैफिक

- लीकेज पाइप बदलने में जूही इंटरमीडिएट पम्पिंग स्टेशन हुआ गन्दा पानी हुआ ओवरफ्लो हुआ

KANPUR: आमतौर पर बरसात पर दिखाई पड़ने वाला झील जैसा नजारा संडे की दोपहर जूही पुल पर नजर आया। बिना बरसात ही अचानक दोपहर में तेजी से गन्दा पानी भरते देख ब्रिज से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। डेडबॉडी ले जा रही एक एम्बुलेंस जलभराव में फंस गई। बस तक नहीं निकल सका। जलभराव की वजह से शाम तक आवागमन ठप रहा। लोगों को गोविन्दपुरी पुल व नयापुल की दौड़ लगानी पड़ी।

क्या है वजह

जलकल के एक्सईएन योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि संडे को जलनिगम जूही राखी मंडी इंटरपम्पिंग स्टेशन में लीकेज पाइप बदलने का काम कर रहा था। इसकी वजह से पम्पिंग स्टेशन का गन्दा पानी ओवरफ्लो होकर जूही पुल पर भर गया। लोगों ने इसकी जानकारी नगर, निगम, जलकल और एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर्स को दी। नगर निगम में बरसात में होने वाली जलभराव की समस्या के हल के लिए बनाए गए पम्पिंग स्टेशन को चालू किया तब कहीं जाकर पानी कम होना शुरू हुआ.लोगों ने कहा कि चलो इसी बहाने नगर निगम के पम्पिंग स्टेशन का ट्रायल हो गया।

लगाने पड़े चक्कर

जूही पुल पर पानी भर जाने से आवागमन ठप हो गया। बाइक, कार, एसयूवी तो दूर बस तक नहीं निकल सकी। जल्दबाजी में जलभराव के बीच एक एंबुलेंस फंस गई। वहीं राहगीर जोखिम उठाते हुए जूही पुल के ऊपर से रेलवे लाइन से निकलने को मजबूर हो गए। जबकि जूही और अफीमकोठी साइड फंसे वाहन सवारों को नया पुल और गोविन्दपुरी ब्रिज की राह अपनानी पड़ी।

बातचीत

सुबह आए थे तो पुल पर कोई दिक्कत नहीं थी। मनीराम बगिया से सामान खरीद कर वापस लौट रहे थे तो गन्दा पानी भरा मिला। अब नया पुल से होकर जाना पड़ेगा--प्रदीप सचान

--पता नहीं कैसे? अचानक पानी भरने लगे। बाइक से पार नहीं हो सकते है। इसलिए गोविन्दपुरी ब्रिज से होकर बर्रा जाना पड़ेगा-- सोनू वर्मा

--अगर पानी भरते ही नगर निगम का पम्पिंग स्टेशन चालू कर दिया जाता तो इतना अधिक जलभराव न होता। घंटों से ट्रैफिक बन्द है.-- प्रदीप शर्मा