LUCKNOW :

काकोरी में ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने आठ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, साथ ही हाथ-पैर पर भी प्रताड़ना की कहानी लिखी है। जिसमें ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज की मांग की तहरीर दी है।

 

ठहराया जिम्मेदार

काकोरी के बुधडि़या गांव निवासी केंद्रीय बागवानी संस्थान में कार्यरत रूपचंद्र यादव की बेटी रुचि की शादी तीन वर्ष पहले थाना मोहनलालगंज के गंगाखेड़ा गांव निवासी विपिन यादव से हुई थी। ससुराल वालों की प्रताड़ना के चलते रुचि मायके में ही रहती थी। शुक्रवार को उसने 8 पेज का सुसाइड नोट और हाथ पैर में ससुराल वालों को सजा दिलाने की बात लिखी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

बच्ची की हुई थी मौत

करीब डेढ़ माह पूर्व रुचि के एक मृत बच्ची हुई थी। इसके बाद रुचि बीमार रह रही थी और उसका ट्रीटमेंट चल रहा था। इस दौरान उसकी ससुराल से कोई उसके पास नहीं आया। रुचि ने लिखा कि सुसाइड में मायके वालों का दोष नहीं है।

Crime News inextlive from Crime News Desk