आगरा। फतेहपुर सीकरी में मरणासन्न अवस्था में मिली महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के साथ उसकी मौत की गुत्थी भी उलझ गई है। उसको किसने मारा, किसने उसका गला घोंटा। आखिर क्या हुआ था उसके साथ। यह सवाल उसकी मौत के साथ ही चले गए। महिला ने रात में अंतिम सांस ली। महिला राजस्थान की तरफ की बताई गई थी।

फतेहपुर सीकरी में मिली थी महिला

27 अगस्त को महिला गांव सैमरा में पड़ी मिली थी। उसका गला घोंटा गया था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया था जहां पर उसकी 28 तारीख की रात 11 बजे मौत हो गई।

सीरियस कंडीशन में थी वह

जिस दौरान उसको एडमिट कराया गया था तब भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वह कुछ भी नहीं बोल पा रही थी मात्र उसकी सांस चल रही थी। पुलिस भी उसकी हालत में सुधार का इंतजार कर रही थी। उसकी मौत से पुलिस कार्रवाई को झटका लगा है।