JAMSHEDPUR: पोटका थाना अंतर्गत हकाई गांव में चाय बनाने के दौरान लगी आग में फूलमति सरदार (फ्0 वर्ष) की जलने से मौत हो गई। इस हादसे में उसका घर भी जलकर खाक हो गया। घटना शनिवार दोपहर की है। जानकारी के मुताबिक फूलमति अपने घर में चाय की एक छोटी दुकान चलाती थी। रोजाना की तरह वह शनिवार को करीब डेढ़ बजे दिन में चाय बना रही थी कि आग की चपेट में आ गई। घर से धुआं निकलता देख गांव वाले जब तक पहुंचते आग ने विकराल हो गई। देखते ही देखते फूलमति जिंदा जल मरी। वहीं, उसका पूरा घर आग के आगोश में आ गया। उसके घर का सबकुछ जलकर खाक हो गया। इस दौरान आग बुझाने का प्रयास विफल रहा। जिस समय यह घटना हुई उसका पति जसाई सरदार राइस मिल से ड्यूटी करके घर आया था और तालाब में स्नान करने के लिए गया हुआ था। घटना की सूचना पर मुखिया सावित्री सरदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फूलमति के दो लड़के हैं। पोटका थाना के अवर निरीक्षक जड़कू खडि़या व सहायक अवर निरीक्षक महातम सिंह ने मौके का जायजा लिया।