- ज्वेलरी शॉपकीपर ने लगाया महिला पर सोने की चेन चुराने का आरोप

- महिला को लिया हिरासत में, एक्सरे कराकर चेन का पता लगाने में जुटी पुलिस

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र: चोरी और ठगी के नायाब कारनामे तो आपने कई बार सुने और देखे होंगे लेकिन खोराबार एरिया में एक ऐसा मामला सामने आया जो पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला था। कुसम्ही एरिया में एक ज्वेलरी शॉपकीपर ने महिला पर चेन निगलने का आरोप लगाया है। शॉपकीपर की शिकायत पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसका एक्सरे कराकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। महिला को महिला थाने में हिरासत में रखा गया है।

कस्टमर बनकर आई थी महिला

खोराबार के कुसम्ही एरिया में सलोनी ज्वेलर्स के नाम पर संगीता वर्मा दुकान चलती हैं। थर्सडे दोपहर उनकी दुकान पर पिपराइच की ताज पिपरा एरिया में रहने वाली उर्मिला (52) आई थी। महिला ने सोने की चेन खरीदने की बात कहते हुए शॉपकीपर को चेन दिखाने के लिए कहा। सुनीता ने उसे एक साढ़े आठ तोले की चेन दिखाई। जिसपर उसने और चेन दिखाने की डिमांड की। इसी दौरान शॉप कीपर दूसरे काम में बिजी हो गई। सुनीता का आरोप है कि मौका पाकर महिला ने चेन मुंह में दबा ली।

निगल ली सोने की चेन

शॉपकीपर के अनुसार महिला को जो चेन दी थी वह उन्नीस हजार दो सौ रुपए कीमत की थी। महिला बिना चेन खरीदे दुकान से वापस जाने लगी। जिस पर उसे शक हुआ और महिला को उसने पकड़ लिया। आरोप है कि महिला ने मुंह में रखी चेन को निगल लिया। शॉपकीपर और महिला के बीच काफी देर तक चेन को लेकर नोंक झोंक होती रही। इसी दौरान आस-पास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। एक अन्य शॉपकीपर ने बताया कुछ देर पहले महिला वर्मा ज्वेलर्स के यहां भी गई थी।

चेन का पता लगाने के लिए कराया एक्सरे

हंगामा बढ़ने पर दुकानदार महिला को लेकर पास में स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पहुंचे और उसका एक्सरे कराया। एक्सरे में पेट में कुछ संदिग्ध चीज नजर आई। जिसके बाद इसकी सूचना खोराबार पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पेट में चेन होने की जांच के लिए पुलिस ने महिला के पेट का एक्सरे दोबारा कराया और उस एक्सरे की जांच के लिए डॉक्टर से संपर्क कर रहे हैं। फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर महिला थाने भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की पुष्टि के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ज्वेलरी शॉपकीपर की शिकायत पर महिला को हिरासत में लिया गया था। चेन का पता लगाने के लिए महिला का दो बार एक्सरे कराया गया था। डॉक्टर्स से संपर्क कर एक्सरे की जांच कराई जा रही है। पुष्टि होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अनिल यादव, एसओ खोराबार