नहीं छुपाया
कई बार लड़कियां अपने साथ हो रही छे़छाड़ के बारे में लोगों को बताने से हिचकती हैं। उनको लगता है कि कही समाज उनपर ही उंगली ना उठाने लगे। लाहोर, पाकिस्तान में रहने वाली एक महिला दिन में कार ड्राइव कर रही थी। वो आराम से ड्राइव कर रही थी की अचानक से दो बाइक सवार उसकी कार के साथ-साथ चलने लगे और उसको गंदे इशारे कर के छेड़ने लगे। ये बाइक सवार महिला की तस्वीरें भी ले रहे थे।
हिम्‍मत की दाद! जब बाइक सवारों ने इस महिला को छेड़ा...
हो गई परेशान
अचानक से बाइक सवारों की हरकत देख महिला चौक गई थी। उसने बताया कि उसको समझ ही नहीं आया कि वो किस तरह से इसका सामना करे। इन लोगों से बचने के लिए उसने कई रास्ते बदले लेकिन फिर भी वो लगातार उसका पीछा कर रहे थे। जैसे-तैसे करके उसने अपने आप को इस स्थिति से बचाया।  

लिया सोशल मीडिया का सहारा
महिला ने अपने साथ हुई इस छेड़छाड़ का विरोध करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट ड़ाला जिसमें उसने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की पूरी घटना बयां की। इसके साथ ही उसने कहा कि इससे छेड़छाड़ करने वालो को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की एक लड़की ने क्या ड्रेस पहना है और वो कहा जा रही है। छेड़छाड समाज में काफी आम हो गया है और इससे एक लड़की को गुजरना ही पड़ता है। नीचे उसका पूरा पोस्ट पड़े जो उसने अपने फेसबुक पर ड़ाला था।
हिम्‍मत की दाद! जब बाइक सवारों ने इस महिला को छेड़ा...

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk