SHANGHAI: कर्ज वापसी से बचने के लिए अमूमन लोग देश छोड़कर भाग जाते हैं या पहचान छिपाकर कहीं और रहने लगते हैं। इससे हटकर शंघाई के वुहान शहर में चीनी महिला ने पुलिस की पकड़ में आने से बचने को चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करा डाली। महिला पर 25 मिलियन युआन यानि करीब लगभग 23 करोड़ रुपये से ज्यादा का भारी भरकम कर्ज था। एक स्थानीय अदालत ने महिला को कर्ज चुकाने का आदेश दिया था, जिसके बाद वह अपना शहर छोड़ शेंजेन भाग गई और जब गिरफ्त में आई तो उसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस के मुताबिक 52 वर्षीय महिला 30 साल की नजर आ रही थी और हमारे पास जो तस्वीरें थीं, उससे वह बिल्कुल अलग दिख रही थी। महिला की पहचान हू नाजुआन के रूप में हुई जो इस दौरान दूसरों के पहचान पत्रों के जरिए ट्रेन से देश भर में यात्रा भी करती रही।


फिल्मी सॉन्ग ही नहीं रियल लाइफ में भी लोगों को छूने से लगता है झटका, कारण जान रह जाएंगे हैरान

दरअसल चीन में बड़ी संख्या में लोग बैंक का कर्ज नहीं चुका रहे हैं। महिला के शहर में कर्ज नहीं चुकाने वालों को लेकर अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत इस साल 186 लोगों को अबतक हिरासत में लिया जा चुका है।

इंसानियत कभी मर नहीं सकती, इन 10 तस्वीरों को देख नफरत करना भूल जाएगी दुनिया

International News inextlive from World News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk