RANCHI: रांची की मुस्कान झा अपहरण मामले में नया मोड़ आया है। मुस्कान ने व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से कहा है कि उसका अपहरण नहीं किया गया है, उसने अपनी मर्जी से ससुराल छोड़ा है। उसके परिजनों ने कांके थाना में अपहरण का फर्जी मामला दर्ज कराया है। हालांकि, इस बाबत डीएसपी अमित कच्छप ने कहा कि अभी तक विवाहिता ने कांके थाना पुलिस से संपर्क नहीं किया है। ऐसे में इस मामले में फिलहाल कुछ कहना मुनासिब नहीं होगा। कांके थाना पुलिस का कहना है कि युवती उनके पास आए और बात बताए। उसके आधार पर युवती का क्म्ब् के तहत बयान दर्ज किया जाएगा।

क्या कहा है मुस्कान ने

मुस्कान झा ने कहा है कि वह अपनी मर्जी से घर से भागी है। घरवालों की प्रताड़ना से वह तंग थी, उसने कहा कि उसकी जबरन शादी कराई गई थी। ससुराल वाले काफी प्रताडि़त करते थे और इसकी शिकायत उसने पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ माजी से भी की थी। लेकिन, इसके बावजूद लगातार उसे प्रताडि़त किया गया। उसने कहा कि प्रताड़ना से तंग आकर ही वह मौका देखकर फरार हो गई। उसने यह भी कहा है कि वह उस घर में कभी नहीं जाएगी। साथ ही उसने अपनी हत्या की भी आशंका जताई है। उसके घर वाले अपनी इज्जत बचाने के लिए उसकी हत्या भी कर सकते हैं।

क्या है मामला

गौरतलब हो कि अरसंडे(कांके) की ख्ब् साल की विवाहिता मुस्कान झा उर्फ अनु क्म् जून से लापता हैं। नानी रेखा देवी ने कांके थाना में उसके अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। नानी का आरोप है कि पूरी प्लानिंग से उनकी नतिनी का अपहरण किया गया है। उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। नानी की परिचित मानवाधिकार कार्यकर्ता रूना शुक्ला ने बताया कि मुस्कान को आखिरी बार कांके रोड स्थित हॉट लिप्स रेस्टोरेंट के पास देखा गया था। यह दृश्य वहां लगे सीसीटीवी में कैद है। मामला मीडिया में ले जाने की बात कहने पर थाना में अपहरण का केस दर्ज हुआ।

बॉक्स।

डेढ़ साल हुए शादी को, पति बोला-जेवर भी ले गई

गांधी नगर में रहनेवाली नानी रेखा देवी के अनुसार, मुस्कान छह जून को अपने मायके पतरातू से अरसंडे स्थित ससुराल आई थी। क्म् जून दोपहर पौने तीन बजे उसके पति मुकेश द्विवेदी ने मुस्कान के मामा को फोन कर बताया कि वह अपना सामान और गहने लेकर दो लड़कियों के साथ ऑटो से कहीं निकल गई है। मामा ने उनसे पूछा कि उसे रोका क्यों नहीं? इस पर मुकेश ने कहा कि खोजबीन के क्रम में पता चला कि यहां के एक ऑटोवाले ने मुस्कान को हॉट लिप्स के पास छोड़ा था। मुस्कान की शादी डेढ़ साल पहले मुकेश से हुई थी।

बॉक्स।

साथ गई युवती को भी ढूंढ रही पुलिस

सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर दो युवकों को देखा गया था। इस बीच मुस्कान एक अन्य लड़की के साथ आती है। उसके हाथ में एक बैग था। बाइक पर बैठा एक युवक कहीं चला जाता है। फिर मुस्कान और उसके पीछे चल रही लड़की युवक की बाइक पर बैठ कर प्रेमसंस की ओर निकल जाते हैं। नानी के अनुसार, हॉट लिप्स के मैनेजर की भी इसमें भूमिका संदिग्ध है। फुटेज में मैनेजर युवक से बात करता दिख रहा है। पुलिस को उस युवती की तलाश है, जो मुस्कान के साथ थी। आशंका है कि युवती मुस्कान की सहेली हो सकती है। फिलहाल, उसकी तलाश की जा रही है।