बिस्तर पर फोड़े पटाखे
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक गर्लफ्रेंड की शरारत देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को जगाने के लिए पानी नहीं बल्कि पटाखों को इस्तेमाल किया। वायरल हुए इस फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गर्लफ्रेंड ने लड़के के बिस्तर के चारों ओर पटाखे लगाए हैं। कैमरे में देखते हुए लड़की उन पटाखों में आग लगाने की कोशिश करती है। एक बार वह आगे लगाने से चूक जाती है लेकिन दूसरी बार में वह चिंगारी देने में कामयाब रहती है। पटाखे फटने लगते हैं और पूरे कमरे में धुंधा भर जाता है। तभी लड़का हड़बड़ाकर जग जाता है और कमरे से बाहर भाग जाता है।

 



प्रैंक बन न जाए घातक

बताया जा रहा है यह एक प्रैंक था। लेकिन जिस तरह से लड़का कमरे से बाहर भागा था। उस समय वह काफी डरा हुआ था। वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़की का बॉयफ्रेंड बुरी तरह से खांस रहा है और डरा हुआ है। वह सही से सांस भी नहीं ले पा रहा है। कुछ देर में वह खांसते-खांसते जमीन पर लेट जाता है। हालांकि देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे वह सचमुच में परेशानी में है। यह कहते हुए भी सुना जा रहा है कि उसके कान फट गए हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk