KANPUR। बरौनी एक्सपे्रस में फ्राइडे को मायके जाने के लिए बैठी एक महिला अचानक लापता हो गई। महिला के मायके न पहुंचने पर पति को मामले की जानकारी हुई तो वह सैटरडे को गोविंदपुरी स्टेशन व सेंट्रल स्टेशन पहुंच पत्‍‌नी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद महिला के पति ने मामले की जानकारी जीआरपी थाने में दी। जहां महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिख ली गई है।

गोविंदनगर में रहती महिला

गोविंदनगर लेबर कॉलोनी निवासी अनंत कुमार का ससुराल झांसी में है। फ्राइडे को अनंत कुमार अपनी पत्‍‌नी बेबी को झांसी जाने के लिए गोविंदपुरी स्टेशन में ग्वालियर बरौनी एक्सपे्रस में बैठा कर आया था। देर रात तक जब बेबी मायके नहीं पहुंची तो उसने बेबी के फोन पर कॉल की जोकि स्विच ऑफ था। सैटरडे की सुबह अनंत ने मामले की जानकारी जीआरपी थाने में दी।