- बड़हलगंज नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के भतीजे सहित पर तीन पर केस दर्ज

- कानपुर की महिला के साथ की वारदात

GORAKHPUR: कानपुर की एक महिला के साथ बड़हलगंज के तीन युवकों ने गैंग रेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया वहीं दो अन्य फरार है। आरोपियों में बड़हलगंज नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन का भतीजा भी शामिल है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी जान-पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी।

महिला को थी पैसे की जरूरत

कानपुर, गोविंदनगर एरिया की एक महिला फेसबुक पर एक्टिव थी। फेसबुक के जरिए उसकी जान पहचान बड़हलगंज निवासी मनीष वर्मा से हो गई। फेसबुक चैटिंग में दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। धीरे-धीरे मोबाइल पर बात होने लगी। एक माह पूर्व महिला ने किसी जरूरत के लिए मनीष से पांच हजार रुपए मांगे। मनीष ने चेक देने के लिए महिला को गोरखपुर बुलाया। गड़बड़ी की वजह से महिला उस चेक का भुगतान नहीं करा सकी। इसके बाद दूसरा चेक देने के लिए मनीष ने महिला को दोबारा बुलाया।

सोमवार की दोपहर महिला बड़हलगंज पहुंची। पटना चौराहे के पास एक होटल में पहुंचकर उसने मनीष को सूचना दी। उसे दूसरा चेक देने के बहाने मनीष उससे मिलने पहुंचा। अपने साथ वह नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के भतीजे श्रवण जायसवाल और चुक्कन को भी ले गया। आरोप है कि मनीष और उसके साथियों ने महिला से जबरन संबंध बनाए और उसके बाद वहां से भाग निकले। महिला की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मनीष को अरेस्ट कर लिया।

वर्जन

महिला ने रेप की सूचना दी थी। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। दो अन्य की तलाश में पुलिस लगी है।

- विजयराज सिंह, एसएचओ, बड़हलगंज