- पहली पत्‍‌नी की मौत के बाद युवक ने की थी दृसरी शादी

- गगहा क्षेत्र के पांडेयपार गंाव का मामला

GAGHA: गगहा थाने के पांडेयपार गांव निवासी एक युवक ने सोमवार को दोपहर में घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि उसकी पत्‍‌नी उसके भाई के साथ चली गई थी। इससे युवक एक महीने से डिस्टर्ब था।

पहली पत्‍‌नी की मौत

पांडेयपार निवास विजय बहादुर की पहली पत्‍‌नी का दस साल पहले निधन हो गया। पहली बीवी से पुत्र विकास है जो अब 16 वर्ष का हो चुका है। विजय ने 4 साल पहले दूसरी शादी की। उससे उसे एक बेटी है। पत्‍‌नी एक माह पहले उसके छोटे भाई के साथ फरार हो गई। इससे उसे गहरा आघात पहुंचा। लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद काफी डिस्टर्ब था।

पीने लगा शराब

परिजनों का कहना है कि पत्‍‌नी के जाने के बाद विजय शराब पीने लगा था। वह दिन रात नशे में धुत रहता था। नशे में परिवार के लोगों को भी परेशान करता था। बेटे विकास ने पुलिस को सुबह ही विजय कही चला गया था। सुबह 11 बजे लौटा। कुछ देर बाद विकास घर में गया तो देखा कि कुंडी से उसके पिता की लाश लटक रही थी। उसने शोर मचाया तो अन्य लोग पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

- गिरजेश तिवारी, थानाध्यक्ष, गगहा