यौन संब्ंधों को लेकर फलेक्सिबल होती हैं महिलायें
बेशक महिलायें पुरुषों की तरह खुद को हंड्रेड परसेंट हेटेरोसेक्सुयल यानि विषमलिंगी या हंड्रेड परसेंट होमोसेक्सुअल यानि समलिंगी कहलाना पसंद नहीं करतीं क्योंकि वे बाईसेक्सुअल यानि उभयलिंगी संबंधों पर विश्वास करती हैं। इंडियाना के एक विश्वविद्यालय द्वारा करीब नौ हजार एडल्टस पर किए गए अध्ययन की माने तो तो ज्यादातर महिलायें बाई सेक्सुअल होती हैं। वो काफी फलेक्सिबल भी होती हैं और आसानी से एक किस्म के यौन संबधों से दूसरे किस्म के संबंधों में परिर्वतन कर लेती हैं। 

Jolie and Amber

कई फेमस सेलिब्रिटी ने माना की वे र्हैं बाईसेक्सुअल
फेमस एक्ट्रेस एंजेलिना जोली इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। फिल्हाल हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट के शादी कर चुकी और उनके छह बच्चों की मां जोली काफी समय तक जैपनीज अमेरिकन माडल जेनी शिमिजू के साथ रिलेशनशिप में रही हैं और उन्होंने एक बार कहा था कि वे जेनी से शादी भी करना चाहती थीं। पर बाद में वो पिट के साथ आसानी लिव इन रिलेशन में मूव कर गयीं। फेमस हालीवुड एक्टर पायरेट ऑफ कैरेबियन स्टार जॉनी डेप की न्यूली वेडेड पत्नी एक्ट्रेस अम्बर हर्ड भी एक फीमेल फोटोग्राफर के साथ लंबे टाइम तक रिलेशन में रही हैं। अम्बर का कहना शादी का तो नहीं पता पर वो आज भी उन्हें प्यार करती हैं। हॉलीवुड में तो ऐसे कई उदाहरण रहे हैं।

तीन चरणो में हुई रिसर्च
इस अध्ययन को करने वाले शोधकर्ताओं ने इसे तीन चरणों में पूरा किया। पहले उन्होंने पहले उन्होंने चयनित लोगों से बात की जब वे 16 साल के थे उसके बाद दूसरी बार उनकी सेक्सुअलटी के बारे में बात की जब वे 22 साल की उम्र में पुहंचे और तीसरी बार जब वो 28 साल के होगए तो उनसे उनके फाइनल जवाब मांगे गए। इन चुने गए 9000 लोगों में 5000 महिलायें और 4000 पुरुषों को शामिल किया गया था। इनसे पुछा गया कि वे स्पष्ट करें कि वो अपने को हंड्रेड परसेंट हेटेरोसेक्सुयल, मोस्टली हेटेरोसेक्सुयल, बाईसेक्सुअल, मोस्टली होमो सेक्सुअल और 100 परसेंट होमो सेक्सुअल में से किस श्रेणी में रखना पसंद करेंगे। जवाब हैरान करने वाला था पुरूषों की अपेक्षा ज्यादातर महिलाओं ने माना कि वे खुद को बाईसेक्सुअल की श्रेणी में देखती हैं।  

 

Relationship News inextlive from relationship News Desk