तेल की कमाई पर पल रहा देश कर रहा भविष्य की तैयारी

दरअसल तेल कीमतों में लगातार गिरावट के चलते सउदी अरब की अर्थव्यवस्था की रफ्तार कुंद पड़ चुकी है। इस देश को भी अंदाजा हो चुका है कि तेल की कमाई से अब अर्थव्यवस्था को भविष्य में जिंदा रख पाना बहुत मुश्किल होगा। यही वजह है कि यह देश अपनी कट्टरता को भी ताक पर रख कर ऐसे-ऐसे फैसले ले रहा है कि एक दशक पहले इस इस्लामिक राष्ट्र से कोई उम्मीद नहीं कर सकता। ये सब दुनिया भर को एक मैसेज देना है कि सउदी अरब एक लिबरल देश है और यहां औरत हो या मर्द यहां तक रोबोट सबको आजादी से जीने का हक है।

सेना में भी जा सकेंगी महिलाएं,जानें सउदी अरब क्‍यों धड़ाधड़ हटा रहा महिलाओं पर से प्रतिबंध

महिलाओं को दी स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखने की अनुमति

सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान (32) की हरी झंडी मिलने के बाद अक्टूबर 2017 में जनरल स्पोर्ट्स अथॉरिटी ने जेद्दा, दम्मम और रियाद के स्टेडियमों में दर्शक के रूप में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी। स्टेडियम में महिलाओं से जुड़ी सुविधाएं स्थापित करने के बाद 2018 में इस अनुमति पर अमल शुरू हुआ है। इससे पहले सऊदी अरब में पुरुषों के खेलों को देखने की महिलाओं को अनुमति नहीं थी।

सेना में भी जा सकेंगी महिलाएं,जानें सउदी अरब क्‍यों धड़ाधड़ हटा रहा महिलाओं पर से प्रतिबंध

सउदी में महिलाओं को मिली बाइक-ट्रक चलाने की अनुमति

सऊदी यातायात महानिदेशालय ने शुक्रवार को नए नियमों का ब्योरा दिया। उसने कहा कि हम महिलाओं को मोटरसाइकिल और ट्रक चलाने की इजाजत देंगे। शाही आदेश में कहा गया है कि ड्राइविंग कानून महिला और पुरुष दोनों के लिए समान होगा। महिलाओं द्वारा चलाई जाने वाली कार के विशेष नंबर प्लेट नहीं होंगे। सड़क दुर्घटना में शामिल या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली महिलाओं के लिए विशेष केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों का संचालन महिलाएं करेंगी।

सेना में भी जा सकेंगी महिलाएं,जानें सउदी अरब क्‍यों धड़ाधड़ हटा रहा महिलाओं पर से प्रतिबंध

रोबोट सोफिया को देश की नागरिकता दे दुनिया को चौंकाया

दुनिया की शायद सबसे समझदार और खूबसूरत इंसानी मशीन यानी कि ह्यूमनॉएड रोबोट सोफिया ने आजकल दुनिया को चौंकने पर मजबूर कर दिया है। क्योंकि उसे इंसान की ही तरह दुनिया के एक बड़े देश सऊदी अरब ने अपनी नागरिक बना लिया है। सऊदी अमेरिकी पब्लिक रिलेशन अफेयर्स कमेटी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की घोषणा की है। कमेटी ने सऊदी देशवासियों के साथ-साथ दुनिया से कहा है कि उसके इस खास नागरिक का दिल से स्वागत करें।

सेना में भी जा सकेंगी महिलाएं,जानें सउदी अरब क्‍यों धड़ाधड़ हटा रहा महिलाओं पर से प्रतिबंध

महिलाओं को कार खरीदने और चलाने की दी परमिशन

सउदी अरब ने महिलाओं को पहली बार ड्राइविंग की इजाजत देकर दुनिया को चौंका दिया था। दरअसल यह देश एक कट्टर इस्लामिक देश है। इस देश में महिलओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध था। लेकिन महिलाओं को वाहन चलाने की इजाजत देकर सबको चौंका दिया। खैर इससे वहां की महिलाओं में काफी खुशी का माहौल है। वे कार की स्टेरिंग पकड़े सेल्फी और तस्वीरें खिंचवा कर अपनी खुशी का इजहार भी कर रही हैं।

सेना में भी जा सकेंगी महिलाएं,जानें सउदी अरब क्‍यों धड़ाधड़ हटा रहा महिलाओं पर से प्रतिबंध

International News inextlive from World News Desk