-औरंगाबाद में चारों की मौत के बाद मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

-पति करता पक्षी पकड़ने का काम, महाशिवरात्रि से घर से है गायब

न्क्त्रन्हृद्दन्क्चन्ष्ठ/क्कन्ञ्जहृन्: औरंगाबाद जिले के मदनपुर में पति से रोज की कलह से परेशान महिला ने 3 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार को मदनपुर थाने के दक्षिणी उमगा पंचायत के प्रेमनगर गांव में हुई। सुरेंद्र चौधरी की पत्नी नीला देवी (35) ने पुत्र गोलू कुमार (10), पंकज कुमार (4) और पुत्री दुर्गा कुमारी (6) के साथ आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार हादसे का कारण पति से कलह होना है।

महाशिवरात्रि से गायब है बहेलिया पति

पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मदनपुर सर्किल इंस्पेक्टर श्यामकिशोर सिंह और थानाध्यक्ष सुभाष राय को नीला देवी की बहन सावित्री देवी ने बताया कि पति के साथ आए दिन कलह होता था। दोनों के बीच मारपीट भी होती थी। पति की पिटाई से तंग नीला ने बच्चे संग कुएं में कूदकर जान दी। बरामद शव देखकर ऐसा लग रहा था कि नीला देवी पहले दो बच्चे को कुएं में फेंका और उसके बाद पुत्र पंकज को पीठ पर बांधकर कुएं में कूद गई। पूरे गांव में मातम पसर गया है। सावित्री देवी बहन के शव के पास बिलख रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि नीला का पति सुरेंद्र चौधरी बहेलिया है। वह महाशिवरात्रि के दिन से गायब है।