चार महीन पहले हुई थी शादी, बाइक के लिए मार डाला

विवाहिता के पति समेत सास-ससुर पर दहेज हत्या का केस

>BAHERI: दहेज के दानव ने बहेड़ी के इग्राह गांव में एक विवाहिता की जान ले ली। बाइक की डिमांड पूरी न होने पर ससुराल वालों ने थर्सडे रात विवाहिता की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से सभी फरार हो गए। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। विवाहिता की चार वर्ष पहले विवाह हुआ था।

बाइक कर रहे थ्ो डिमांड

गांव छितौनिया निवासी गेंदन लाल की बेटी सुनीता (26) की इसी वर्ष इग्राह निवासी अनन्दी प्रसाद पुत्र भोलेराम से हुई थी। आरोप है कि सुनीता के ससुराल वाले दहेज में बाइक न मिलने के कारण उसे काफी परेशान करते थे। उसे अक्सर इसके लिए प्रताडि़त किया जाता था। थर्सडे रात सुनीता ने अपने भाई तेजपाल को फोनकर आपबीती भी सुनाई थी।

हत्या कर फरार हो गए

फ्राइडे सुबह मायके वाले सुनीता की ससुराल पहुंचते इससे पहले ही इग्राह में ही रहने वाली सुनीता की फुफेरी बहन गीता देवी ने तेजपाल को फोन कर सुनीता की हत्या की बात बताई। हत्या करने के बाद ससुराल वाले भाग निकले। सुनीता के गले में रस्सी पड़ी हुई थी और गले पर गला घोटने के निशान भी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पति आनन्दी प्रसाद, ससुर भोलेराम और सास नन्ही देवी पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि वारदात के दिन उसके ससुराल वालों ने उसे खाना भी नहीं दिया था।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद सारी स्थिति स्पष्ट होगी। मायके वालों की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

प्रमोद यादव, सीओ बहेड़ी