-अवैध संबंध के चलते हत्या का शक

-मृतका के बेटे ने आरोपी को पहचाना

BAREILLY: इज्जतनगर में फ्राइडे शाम महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के छोटे बेटे ने हत्यारे को पहचान लिया है। हत्या की वजह पुराने अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

घर में घुसकर बोला हमला

फ्भ् वर्षीय सीमा, खजुरिया इज्जतनगर में रहती थी। उसके पति सुरेश की 7 साल पहले मौत हो चुकी है। सीमा के दो बेटे और एक बेटी है। 7 साल की बेटी अपनी दादी के साथ बन्नूबाल कॉलोनी इज्जतनगर में रहती है। त्योहार होने के चलते फ्राइडे दिन में सभी रिश्तेदार भी आए हुए थे, लेकिन शाम को वह वापस चले गए। सीमा की बेटी भी आयी हुई थी लेकिन वह घर पर सो रही थी। शाम करीब 7 बजे गांव का ही सरवर सीमा के घर घुस आया। उससे कुछ कहासुनी के बाद उसने सीमा को गोली मार दी और मौका पाकर फरार हो गया। सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। सरवर को भागते हुए सीमा के छोटे बेटे ने पहचान लिया।

दो साल से दोनों ने नहीं थे कोई संबंध

पुलिस के अनुसार महिला का सरवर से अवैध संबंध था। इस मामले में सरवर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी जिसमें बाद में समझौता हो गया था। बताते हैं कि कुछ दिनों पहले सरवर के घर के बाहर सीमा से कहासुनी भी हुई थी। सरवर ने लाइट जाने के वक्त हत्या का टाइम चुना ताकि वह पहचाना ना जा सके, लेकिन छोटे बेटे ने उसे पहचान लिया।

महिला की गोली मारकर हत्या की है। छोटे बेटे ने आरोपी सरवर की पहचान कर ली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

धर्म सिंह मार्छाल, सीओ थर्ड