बुर्का को कहिए न
एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्विटजरलैंड के टिकिनो शहर की स्थानीय सरकार ने बुर्का को पूरी तरह से बैन कर दिया है। यदि कोई मुस्िलम महिला दुकान, रेस्ट्रां या फिर किसी पब्लिक प्लेस पर बुर्का पहने दिखाई देती है तो महिला पर 6,500 पाउंड (लगभग 6,50,000 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा। यही नहीं अगर कोई टूरिस्ट भी यहां आता है तो वह भी बुर्का नहीं पहन सकता। टिकिनो सरकार का कहना है, वह इस तरह बुर्का, मॉस्क और नकाब जैसे परिधानों के सख्त खिलाफ है।

बुर्का पहना तो इस देश में भरना पड़ेगा 6,50,000 रुपये जुर्माना!
फेडरल कानून का उल्लंघन नहीं
स्विस पालिर्यामेंट ने भी बुर्का पर जुर्माना लगाने का समर्थन किया है। ससंद का कहना है कि, इस नए नियम के तहत किसी तरह के फेडरल कानून का उल्लंघन नहीं करता। अगर कोई टूरिस्ट यहां आता है तो उसे एयरपोर्ट अर्थारिटी इस नए कानून से अवगत करा देगी। ताकि वह बुर्का पहनकर न घूम सकें। बताते चलें कि यूरोपियन कंट्रीज हमेशा से बुर्का की खिलाफत करती रही हैं। फ्रांस में भी बुर्का पहनने पर 35 यूरो से लेकर 150 यूरो तक फाइन लगाया जाता है।

inextlive from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk