अब दुनिया देखेगी इंडियन जुगाड़
यूं तो पूरी दुनिया में फेमस है कि भारत सच में जुगाड़ का देश है, क्योंकि बिना जुगाड़ के यहां शायद ही कोई काम पूरा होता है। जापान से लेकर जर्मनी तक भले ही टेक्नोलॉजी के मामले में कितने ही आगे हों, लेकिन इंडियन जुगाड़ आज भी उनके लिए एक पहेली बनी हुई है। अब ऐसा नहीं रहेगा। वजह यह है कि अब वर्ल्ड फेमस ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में जुगाड़ शब्द शामिल कर लिया गया है। जिससे अब दुनिया वाले इंडियन जुगाड़ का देशी मतलब अपनी भाषा में आसानी से समझ पाएंगे। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जुगाड़ की परिभाषा इस तरह से दी गई है – प्रॉब्लॅम्स को सॉल्व करने की फ्लेक्सीबल अप्रोच को जुगाड़ कहते हैं, जिसमें कम खर्चे और संसाधनों का अनोखे तरीके से इस्तेमाल किया जाता है।

 

अब पूरी दुनिया oxford dictionary में पढ़ेगी इंडियन ‘जुगाड़’ का देशी मतलब! तभी इतनी खुश हैं रिचा चड्ढा

 

अगर हेलमेट पहनना अपनी तौहीन समझते हैं, तो देख लीजिए ये तस्वीरें, फिर तो सोते समय भी हेलमेट लगाएंगे!

 

जुगाड़ को शोहरत मिलने से ‘फुकरे’ की स्टारकास्ट हुई खुशी से पागल
बॉलीवुड की कॉमेडी ड्रामा मूवी फुकरे और अब फुकरे रिटर्न्स की स्टार कास्ट ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट और अली फजल ने ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जुगाड़ शब्द को जगह मिलने की खुशी टि्वटर पर कुछ यूं बयां की है।

अब पूरी दुनिया oxford dictionary में पढ़ेगी इंडियन ‘जुगाड़’ का देशी मतलब! तभी इतनी खुश हैं रिचा चड्ढा

 

जुगाड़ के अलावा बच्चा और अच्छा जैसे 70 भारतीय शब्द भी बनेंगे ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का हिस्सा
इस बार ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी वालों को कुछ देसी हिंदी शब्द शायद ज्यादा ही पसंद आ गए हैं, तभी तो जुगाड़ समेत 70 भारतीय शब्दों को अपनी डिक्शनरी में शामिल कर रहे हैं। इन प्रचलित शब्दों में अच्छा, बापू, बच्चा, बड़ा-दिन, अब्बा, अन्ना मुख्य रूप से गिने जा सकते हैं।

अब पूरी दुनिया oxford dictionary में पढ़ेगी इंडियन ‘जुगाड़’ का देशी मतलब! तभी इतनी खुश हैं रिचा चड्ढा

 

फोटोशॉप का महागुरु, जो बचपन की तस्वीरों में खुद ही घुस गया है! नजारा है लाजवाब 

 

यही नहीं इंडियन योगा में प्रचलित योग सूर्य नमस्कार शब्द को भी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ऐड करने जा रही है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की वर्ड इंग्लिश एडिटर Danica Salazar ने बताया है कि इंडियन इंग्लिश में तमाम ऐसे शब्द है जिनका इंटरनेशनल अंग्रेजी में अनुवाद किया ही नहीं जा सकता। इसलिए अब हम भारत में पॉपुलर इन शब्दों को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का हिस्सा बना रहे हैं। वैसे कभी कभी ऐसा लगता है कि जिस स्पीड से ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी वाले भारतीय शब्दों को इसमें शामिल कर रहे हैं हो सकता है कि 10-15 सालों बाद ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी इंग्लिश की बजाए इंडियन कहलाने लग जाए।

अब पूरी दुनिया oxford dictionary में पढ़ेगी इंडियन ‘जुगाड़’ का देशी मतलब! तभी इतनी खुश हैं रिचा चड्ढा

Entertainment News inextlive from Entertainment News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk