पूरे उल्लास से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

<पूरे उल्लास से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: भगवान परशुराम की जयंती का आयोजन बुधवार को शहर में पूरे धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए ब्राह्मण कुल में जन्मे विभूतियों को संगम गौरव सम्मान से नवाजा गया। हिन्दुस्तानी एकेडमी में परशुराम जयंती मनाई गयी। यहां पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, डॉ। सीपी शर्मा, रत्नेश दुबे, डॉ। एलएस ओझा, पं। कल्याण पांडेय समेत ब्0 विभूतियों को महासभा के अध्यक्ष श्याम सूरत पांडेय ने सम्मानित किया।

घोषित करें सार्वजनिक अवकाश

ज्ञान ज्योति अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में जयंती समारोह कैलाश अपार्टमेंट टैगोर टाउन में किया गया। स्वामी वासुदेवाचार्य, डॉ। चन्द्रभूषण पांडेय, दयाशंकर पांडेय, आचार्य राम शंकर शुक्ला आदि ने अपनी बात रखी। गंगा विचार मंच के संयोजक पं। राजेश शर्मा की अगुवाई में शंकर घाट तेलियरगंज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। परशुराम सेना ने इस दिन सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग प्रदेश सरकार से की। सुभाष चौराहे पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पं। विमल तिवारी, पं। विद्याकांत पांडेय, पं। प्रभाकर पांडेय आदि शामिल हुये।

ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ विविध आयोजन

भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सिविल लाइंस में कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल युगल किशोर मिश्रा ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पार्जन और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान भगवान परशुराम के जीवन, व्यक्तित्व पर टीचर्स व स्टूडेंट्स ने प्रकाश डाला।

पराक्रम और सत्य के प्रतीक

भगवान परशुराम के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रिंसिपल युगल किशोर मिश्र ने कहा कि परशु का अर्थ है, पराक्रम और राम का पर्याय है सत्य, सनातन। इसके अनुसार परशुराम का अर्थ है पराक्रम के कारक और सत्य के धारक। शास्त्र मानता है कि वे विष्णु के छठें अवतार हैं। उनसे प्रेरणा लेकर हमें सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। पराक्रमी होना चाहिए। संचालन संतोष पाण्डेय ने किया। दीपक यादव, पवन दीक्षित, सरोज दुबे, संदीप गुप्ता, अरिमर्दन सिंह, अजीत सिंह, डॉ। राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।