RANCHI : आज व‌र्ल्ड अर्थ डे है। दुनिया को कैसे सुरक्षित रखा जाए, इस पर पूरी दुनिया में चर्चा होगी और कई प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। आई नेक्स्ट इस साल भी व‌र्ल्ड अर्थ डे पर सेव अर्थ की मुहिम चला रहा है। एन्वॉयरन्मेंट प्रोटेक्शन के प्रति बच्चों को अवेयर करने के लिए आई नेक्स्ट की ओर से ट्यूज्डे को पेपर एक्टिविटीज प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया जाएगा। पेपर बचाने की मुहिम के तहत बच्चे आर्ट एंड क्राफ्ट बनाएंगे। बेहतर आर्ट एंड क्राफ्ट बनाने वाले तीन बच्चों को प्राइज देकर सम्मानित किया जाएगा।

दो कैटेगरी में होगा आयोजन

सेव पेपर एक्टिविटी को लेकर आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट प्रोग्राम के तहत बच्चों की दो कैटेगरी बनाई गई है। पहली कैटेगरी में क्लास फ् से भ् तक के बच्चों को रखा गया है, जबकि दूसरे ग्रुप में क्लास म् से 8 तक के बच्चे पार्टिसिपेट करेंगे। हर ग्रुप के तीन बच्चों को बेहतर परफॉर्मेस के लिए सम्मानित किया जाएगा।

पांच स्कूलों में होगा प्रोग्राम

आई नेक्स्ट का यह प्रोग्राम पांच स्कूलों में आयोजित होगा। विकास विद्यालय अरगोड़ा में सुबह 8 से 9 बजे तक स्कूली बच्चे पेपर कटिंग डिजाइन में अपना टैलेंट दिखाएंगे। मनन विद्या मंदिर में सुबह 9 से क्0 बजे तक, रामटहल चौधरी स्कूल में सुबह क्0 से क्क् बजे, डीएवी बरियातू में दिन के क्क् बजे से क्ख् बजे और निर्मला कॉन्वेंट में दोपहर क्ख् से एक बज तकयह प्रोग्राम होगा।