तीन माता-पिता ने दिया एक बच्चे को जन्म
आप ने एक माता-पिता के तीन बच्चों के बारे मे तो कई बार सुना होगा पर तीन माता-पिता के एक बच्चे के बारे मे कभी सुना है क्या शायद नही सुना होगा। यह पहली बार है जब विज्ञान ने तकनीकि के जरिए एक ही भ्रूण मे तीन लोगों का डीएनए शामिल कर एक बच्चे का जन्म कराया है। जॉर्डन के एक दंपती ने पांच माह पहले मेक्सिको में अपने इस अनूठे बच्चे को जन्म दिया। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। अमरीकी वैज्ञानिकों ने पहली बार दुनिया में तीन लोगों की एक संतान का जन्म करवाया है। स्पिंडल न्यूक्लीयर ट्रांसफर की इस तकनीक में मां और डोनर के दो अंडाणुओं का प्रयोग किया गया। इस नई तकनीक में भ्रूण में तीन माता-पिता के डीएनए को शामिल किया गया है।

अमेरिका मे अवैध है इस तकनीकि से बच्चा पैदा करना
बच्चे की मां के शरीर में लेघ सिंड्रोम नामक बीमारी के जींस थे। इस बीमारी में स्नायु प्रणाली रोगग्रस्त होती है। इस बीमारी के चलते पहले ही उसके  दो बच्चों की मौत हो चुकी है। चार बार इस महिला का गर्भपात भी किया जा चुका है। महिला और उसके पति ने न्यूयॉर्क के न्यू होप फर्टीलिटी सेंटर के डॉक्टर डॉन झैंग से सलाह ली। यह दंपती अब उस रोगयुक्त जीन से मुक्त है। अमरीका में इस नई तकनीक के जरिए बच्चे को जन्म देना अवैध है। इस तकनीकि को प्रयोग करने की स्वीकृति अमरीकी सरकार नहीं देती है। इस टेक्नोलाजी से पहले रोग युक्त माइटोकॉड्रिया मां के जीन से हटाया जाता है। फिर मां के डीएनए पर नाभिकीय का प्रयोग किया जाता है। जिसके बाद इसे डोनर के अंडाणु से जोड़ दिया गया।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk