इंडोनेशिया के निवासी हैं गोतहो
इंडोनेशिया में जावा प्रोविंस के रहने वाले महबा गोतहो का मानना है कि वे दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। स्थानीय जनम प्रमाणपत्र के अनुसार उनकी आयु तकरीबन 145 साल हो चुकी है। महबा अब ठीक से देख नहीं पाते और जिंदगी से ऊब चुके हैं। वे अब जीना नहीं चाहते उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस उम्र में वे मृत्यु के अलावा क्या चाह सकते हैं। महबा का पुरा दिन रेडियो सुनते हुए बीतता है। हालाकि उनका नाम अभी रिकॉर्ड बुक में शामिल नहीं हुआ है पर बतौर दुनिया के सबसे बूढ़े इंसान के वे सोशल मीडिया पर खासे वायरल हो चुके हैं।

मौत के लिए तरस रहा दुनिया का सबसे बूढ़ा इंसान

खत्म हो चुके हैं संगी साथी
महबा के सभी हम उम्र उनका साथ छोड़ कर दुनिया से जा चुके हैं। उनके दस सिबलिंग्स, चार पत्नियों और सारे बेटों की मृत्यु हो चुकी है। उनकी चौथी पत्नी की मृत्यु 1988 में होगयी थी। अब वे अपने पोतों और परपोतों के साथ रहते हैं। उनके पोतों का कहना है कि वे बीते 24 साल से अपने मरने की तैयारी कर रहे हैं। यहां तक कि अपने बेटों की कब्र के बगल में उन्होंने अपनी कब्र भी तैयार करवा ली है। महबा का कहना है कि उनकी उम्र वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज सबसे बुजुर्ग पुरुष से करीब 23 साल ज्यादा है।

मौत के लिए तरस रहा दुनिया का सबसे बूढ़ा इंसान

और भी हैं दावे
वैसे सबसे बुजुर्ग पुरुष के दावेदार अकेले महबा ही नहीं हैं। खुद को 171 साल का बताने वाले नाइजीरिया के जेम्स ओलोफिन्तुई और इथोपिया के धाकाबू इब्बा जो 163 साल के होने का दावा करते है, भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वैसे  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार फ्रांस की रहने वाली जीन कालमेंट सबसे वृद्ध थीं जिनकी 122 साल की उम्र में मृत्यु हो गयी।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk