(1) Lee Redmond :- यूएस की रहने वाली ली रेडमंड इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 1979 से अपने नाखून नहीं काटे हैं। यही नहीं इतने सालों तक ली अपने नेल्स की अच्छी तरह से देखभाल भी करती रहीं और इसका नतीजा यह निकला कि, उनके 28 फुट 4.5 इंच लंबे नाखून हैं। ली के नाम सबसे लंबे नाखून रखने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी था। लेकिन फरवरी 2009 में एक कार एकसीडेंट में उन्हें अपने नाखूनों को खोना पड़ा।

(2) Shridhar Chillal :- श्रीधर के नाम एक ही हाथ में सबसे लंबे नाखून रखने का विश्व रिकार्ड है। उनके नाखूनों की लंबाई 20 फुट 2.2 इंच है। बताते हैं कि श्रीधर ने 1952 से नाखूनों को काटना बंद कर दिया था।

मिलिए दुनिया के 10 लंबे नाखून रखने वालों से

(3) Jazz Ison Sinkfield :- अटलांटा की रहने वाली जैस सिंकफील्ड के नाखूनों की लंबाई 24 इंच तक है।

(4) Louise Hollis :- सबसे लंबे पैरों के नाखूनों का रिकॉर्ड कैलीफोर्निया की लूईस के नाम है। उनके नाखूनों की लंबाई 6 इंच तक है।

(5) Wen Jian :- 42 साल के चाइनीज वेन जियान की कहानी ही अलग है। दरअसल वह अक्सर लोगों से लड़ाई कर लिया करते थे। ऐसे में उन्होंने इससे बचने के लिए सॉल्यूशन निकाला और नाखूनों को बड़ा करना शुरु कर दिया। उनके नाखूनों की लंबाई 14 इंच है।

मिलिए दुनिया के 10 लंबे नाखून रखने वालों से

(6) Melvin Feizel Boothe :- 2010 में सबसे लंबे नाखूनों वाले शख्स बने मिशिगन के मेल्विन। जिनके नाखूनों की लंबाई 32 फुट 3 इंच है। हालांकि वह अब इस दुनिया में नहीं है।

(7) Lauretta Adams :- टेक्सास में रहने वाली लौरेटा ने 1997 में अपने नाखूनों का काट दिया था। इस से पहले उनके नाखूनों की लंबाई 12 फुट थी।

(8) Li Jian Ping of Shishi :- 43 साल के चाइना में रहने वाले ली जियानपिंग ने 27 सालों से अपने नाखून नहीं काटे है।

मिलिए दुनिया के 10 लंबे नाखून रखने वालों से

(9) Dee Adams :- यूएसए में रहने वाली डी एडम्स के नाखून भी काफी लंबे है।

(10) Barbara Wing :- यूएस की बारबरा ने भी पिछले 15 सालों से अपने नाखूनों को नहीं काटा है। वह इसमें नेल आर्ट भी करती है।

Courtesy : oddee.com

Interesting News inextlive from Interesting News Desk