ये है वो जेल
ये है न्यूयॉर्क की Vernon C. Bain Correctional Center जेल। आपको बता दें कि ये दुनिया की सबसे बड़ी फ्लोटिंग जेल है। यही कारण है कि इसका नाम पहले ही गिनीज बुक में दर्ज हो चुका है। इस फ्लोटिंग जेल में आने के बाद कैदी यहां से भागने की अपनी सारी उम्मींदें छोड़ देता है। आइए आपको बताएं दुनिया की इस सबसे बड़ी फ्लोटिंग जेल के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।  

इसलिए बनवाई गई ये जेल
इस जेल को लेकर सबसे पहला सवाल मन में यही उठता है कि आखिर क्यों बनवाई गई ये। इसका जवाब है कि 80 के दशक को वो समय था, जब न्यूयॉर्क की जेल में कैदी बहुत ज्यादा बढ़ गए थे। अब कैदियों को कैसे सलाखों के पीछे एडजस्ट किया जाए, ये एक बड़ा सवाल था। इसी सवाल का समाधान मिला इस बड़ी फ्लोटिंग जेल के रूप में।

इस जेल का मतलब है अंदर सजा,बाहर मौत

सालों लग इसकी सुरक्षा पर काम करने में
इस जेल को बनाते समय सबसे पहले दिमाग लगाया गया यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर। इसका हल ढूंढने में सालों लग गए। हल मिलते ही जेल को बनाने का काम शुरू किया गया और फाइनली 1992 में इसको इस्तेमाल में लाया गया। इस जेल की क्षमता की बात करें तो इसमें 16 डॉरमेट्री और टोटल 100 सेल हैं। कुल मिलाकर इसमें 800 कैदियों को रखने की पूरी व्यवस्था है।  

पढ़ें इसे भी : दहशत का दूसरा नाम, यह राष्ट्रपति खाता था इंसानों का मांस...

ऐसे पड़ा जेल का नाम
इस जेल का नाम है Vernon C. Bain Correctional Center जेल। बताया जाता है कि इसका नाम वॉर्डन Vernon C. Bain के नाम और उनकी याद में पड़ा। इसके बारे में बताया गया कि इनकी मौत एक कार दुर्घटना में हुई थी। इसके अलावा इस जेल के बारे में बताया जाता है कि ये दुनिया की इकलौती ऐसी तैरती हुई जेल है, जो फिलहाल इस्तेमाल में है। वहीं New York Department of Corrections की ओर से ये दुनिया की तीसरी तैरने वाली जेल है।

इस जेल का मतलब है अंदर सजा,बाहर मौत

इतना आया था इसको बनवाने में खर्च
इस जेल को बनाने में खर्च की बात करें तो जानकारी है कि इसमें कुल 160.6 मिलियन डॉलर (11,03,32,20,000 रुपये) का खर्च आया था। फिलहाल ये जेल न्यूयॉर्क के Bronx शहर के करीब East River में है। ये जेल बाहर से देखने में जितनी ज्यादा इंट्रेस्टिंग नजर आती है, इसके अंदर सुविधाएं भी उतनी ही मजेदार हैं। इसमें एक जिम, बास्केटबॉली कोर्ट, लाइब्रेरी और तीन पूजा स्थल भी हें। इसके अलावा इसमें मॉर्डन मेडिकल सुविधाएं भी मौजूद हैं।

पढ़ें इसे भी : 10,000 कमरों वाले इस होटल में आखिर क्यों नहीं आता कोई, ये कहानी है बड़ी पुरानी

कोशिश हो जाएगी नाकाम
वैसे इस जेल के बारे में कहा जाता है कि यहां से कोई कैदी भाग नहीं सकता। इसके बावजूद अब तक तीन कैदी यहां से भाग चुके हैं। इनमें से एक को तो तुरंत ही पकड़ लिया गया, जबकि दूसरे को एक महीने के अंदर पकड़ा गया। हां, ये जरूर कहा जा सकता है कि आप जान को हथेली पर रखकर भागने की कोशिश भले ही कर लीजिए, लेकिन आप सफल नहीं हो पाएंगे।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk