कमजोर दिलवाले नहीं
इस हुईन शहर में मौजूद माउंट हुएसन नाम का एक काफी बड़ा पहाड़ है। इस पहाड़ के रास्ते काफी खतरनाक है। यहां पर जाना खतरे से खाली नहीं है, लेकिन फिर भी यहां पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। हालांकि इस दौरान एक बात जो जानना बेहद जरूरी है कि कमजोर दिल वाले लोग यहां पर बिल्कुल न जाएं। उनके यहां पर जाने पर बैन है।

अगर आप हैं रोमांचकारी तो जरा चीन के इस पहाड़ पर जाकर दिखाएं

हज़ारों फीट की ऊंचाई
यहां पर दुनिया भर से आने वाले पयर्टक जमीन से हज़ारों फीट की ऊंचाई पर एक पतले प्लेट पर चलते हैं। माउंट हुएसन पहाड़ पर लोहे की छोटे-छोटे प्लेट्स से पगडंडियों से रास्ते बनाए गए हैं। इन रास्तों में काफी कम दूरी में मोड़ दिए गए हैं। इसमें 5 ऊंची चोटियां हैं। जिसमें सबसे ऊंची दक्षिण वाली चोटी की ऊंचाई जमीन से करीब 7087 है। जिसे सुनकर ही लोगों का कलेजा कांप उठता है।

अगर आप हैं रोमांचकारी तो जरा चीन के इस पहाड़ पर जाकर दिखाएं

लोहे के मोटी चेन लगी

हालांकि रास्ते में लोगों संभलने के लिए हर जगह लोहे के मोटी चेन भी लगी हैं। जिन्हें लोग पकड़ कर आसानी से चढ़ सकें। इस पहाड़ को लेकर कहा जाता है कि कभी यहां पर ताओइस्ट मंदिरों के घर बने होते थे। जिससे सन्यासियों, पुजारियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए ये सीढ़िया बनाई गई थीं। इन्हें बनाने की शुरुआत काफी समय पहले हुई थी, जो आज भी कहीं न कहीं बनती रहती हैं।

अगर आप हैं रोमांचकारी तो जरा चीन के इस पहाड़ पर जाकर दिखाएं

रोमांचकारी पहाड़ खूबसूरत

आज इसके रास्ते काफी सन्नाटे भरे हो गए हैं। सन्यासी पुजारियों का इस रास्ते से जाना लगभग कम हो गया है। यहां पर अब आज सिर्फ वही लोग जाते हैं कि जिन्हें कुछ रोमांच करने का शौक है। अक्सर यहां पर वो रोमांचकारी लोग भी आते हैं जो यहां पर किया हुआ अपना रोमांच पूरी दुनिया में दिखते हैं। प्रकृति की सुंदरता से घिरा ये रोमांचकारी पहाड़ काफी खूबसूरत है।

अगर आप हैं रोमांचकारी तो जरा चीन के इस पहाड़ पर जाकर दिखाएं

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk