70 साल का है इनका एक्सनीरियंस
जार्जिया देश के एथेंस में रहने वाली डॉ लेलिया डेनमार्क दुनिया की सबसे बूढ़ी डॉक्टर मानी जाती थीं। लेलिया साल 1928 में डॉक्टर पेशे में आ गई थीं। तब वह अटलांटा के हेनरिटा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में काम करती थीं। लेलिया बच्चों का इलाज करने में एक्सपर्ट थी औंर उन्हें चाइल्ड स्पेशलिस्ट माना जाता था। 1931 में जब वह अटलांटा में प्रैक्टिस करने आईं तो किसी ने नहीं सोचा था कि वह 70 साल तक लोगों का इलाज करेंगी। लेलिया जब 103 साल में रिटायर हुईं तो वह उस समय दुनिया की सबसे बूढ़ी जीवित डॉक्टर बन चुकी थीं। हालांकि हॉस्पिटल से रिटायरमेंट लेने के बाद लेलिया अगले 10 साल तक ऐसे ही बच्चों का इलाज करती रहीं। उनका घर हॉस्पिटल के काफी नजदीक हुआ करता था ताकि इमरजेंसी पड़ने पर वह जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचकर इलाज कर सकें। 2012 में 114 साल की उम्र में वह दुनिया को अलविदा कह गईं लेकिन अपने अंतिम समय तक उनके मन में इलाज करने की फिक्र और बच्चों की चिंता बनी रहती थी।

दुनिया के दो डॉक्‍टर एक सिर्फ 7 साल का,दूसरी 114 साल की
7 साल का डॉक्टर
अब हम बात करेंगे दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर जिसकी उम्र सिर्फ सात साल है। भारत में रहने वाले अकृत जायसवाल दुनिया के सबसे स्मार्ट ब्वॉय बन चुके हैं। अकृत की आईक्यू 146 है। अकृत पहली बार तब चर्चा में आए थे जब साल 2000 में उन्होंने अपने घर पर पहला ऑपरेशन किया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ सात साल थी। दरअसल अकृत के पड़ोस में एक आठ साल की लड़की रहती थी जिसका हाथ बुरी तरह जल गया था। इसके चलते वह अपने हाथ की अंगुलियां नहीं खोल पा रही थी। तब अकृत ने एक सर्जरी के जरिए लड़की के हाथों का फ्री किया था। यही नहीं 12 साल की उम्र में अकृत ने कैंसर का इलाज ढूंढ लेने का भी दावा किया था।

दुनिया के दो डॉक्‍टर एक सिर्फ 7 साल का,दूसरी 114 साल की

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk