-वॉवेल बोले, गोपालगंज में स्वागत से अभिभूत हूं

क्कन्ञ्जहृन्: सेशेल्स की राष्ट्रीय असेम्बली में प्रतिपक्ष के नेता वॉवेल रामकलावन ने शुक्रवार को राजभवन में गवर्नर सत्यपाल मलिक से शिष्टाचार मुलाकात की। गवर्नर ने वॉवेल के बिहार आगमन पर उन्हें शुभकानाएं दीं और यहां के समृद्ध इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। जबकि वॉवेल ने कहा कि हमारे पूर्वज गोपालगंज के परसौनी गांव के रहने वाले थे। यहां के लोगों ने जिस भावुकता से मेरा स्वागत किया है, उससे मैं काफी अभिभूत हूं।

बुद्ध व चाणक्य के बारे में बताया

गवर्नर ने वॉवेल को बताया कि बिहार की एतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है। उन्होंने भगवान बुद्ध, तीर्थंकर महावीर, दशमेश पिता गुरुगोविंद सिंह महाराज, महान नीतिशास्त्री चाणक्य, सम्राट अशोक और सम्राट चंद्रगुप्त के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गवर्नर ने वॉवेल को भारतीय

स्वंतत्रता संग्राम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा गांधी को बिहार के चंपारण सत्याग्रह के बाद ही पूरी दुनिया में ख्याति मिली। सेशल्स की राष्ट्रीय असेम्बली में प्रतिपक्ष के नेता वॉवेल रामकलावन ने गवर्नर को बताया कि बिहार उनके पूर्वजों की जन्मभूमि है। यहां आकर उन्हें काफी गौरव का बोध हो रहा है। इस मौके पर गवर्नर सत्यपाल मलिक ने वॉवेल को स्मृति चिन्ह भेंट किए।