1. बिल्ड एंड डिजाइन :-
पहली नजर में Redmi Note 3 देखने पर मीजू डिवाइस जैसा नजर आता है। यह काफी हल्का है, यूजर्स इसे एक हाथ में आसानी से पकड़ सकता है। शाओमी कंपनी ने अपने इस नए हैंडसेट में फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा दी है। यह सिल्वर, व्हॉइट और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन के कर्वी एज और ग्लॉसी कलर ऑप्शन हैंडसेट को और अधिक आकर्षक बनाते हैं।

2. फीचर्स :-

कंपनी ने अपने इस नये स्मार्टफोन Redmi Note 3 में एंड्रायड का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। इसमें आपको एंड्रायड का लेटेस्ट 5.1 लॉलीपॉप ओएस मिलेगा। वहीं इस हैंडसेट में आपको 5.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। अगर इस हैंडसेट के प्रोसेसर पर गौर करें तो इसमें आपको MTK Helio X10 MT6795 octa-core मिलेगा। साथ ही इसमें आपको 2 /3जीबी रैम मिलेगी। अगर इसकी स्टोरेज क्षमता की बात करें तो इसमें 16/32जीबी की इंटरनल मेमारी मिलेगी। इसमें आपको 13एमपी का रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें की एलईडी फ्लैश होगा। इसके साथ ही 5एमपी का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। अगर कनेक्टिविटी की बात की जाये तो इसमें आपको 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस आदि की सुविधा मिलेगी। बैटरी बैक-अप में भी यह जबरदस्त है। इसमें आपको 4000mAH की बैटरी मिलेगी।

3. कीमत डालेगी असर :-
Redmi Note 3 की पहली झलक देखकर तो यही लगता है कि यह अपने पिछले हैंडसेट से कहीं ज्यादा बेहतर है। कंपनी ने इसमें काफी सुधार किया है। यह 16जीबी (9,300 रुपये) और 32जीबी (11,300 रुपये) दो मॉडल में उपलब्ध है। वैसे यह कीमत इंडिया के बाहर की है अब कंपनी यहां कितने रुपये में बेचती है यह देखना दिलचस्प होगा। वैसे 10 हजार के आसपास कीमत रहने से यह हैंडसेट बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर दे सकता है।

Courtesy : Tech 2

inextlive from Technology News Desk

 

Technology News inextlive from Technology News Desk