- दोपहर सवा बारह बजे वैदिक विधि-विधान के साथ खोले गए दोनों धामों के कपाट

UTTARKASHI: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और अमुनोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकालीन यात्रा के लिए खोल दिए गए हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर वैदिक विधि-विधान के साथ हुए अनुष्ठान के बाद दोनों धामों के कपाट खोले गए और इसी के साथ चार धाम यात्रा का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। यात्रा के पहले दिन ही गंगोत्री धाम के करीब फ्000 और यमुनोत्री में करीब ख्000 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।

डोलियां पहुंची हिमालयी धाम

शुक्रवार को सुबह आठ बजे मां गंगा की डोली भैरों मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद गंगोत्री के लिए रवाना होकर करीब साढ़े क्0 बजे गंगा की डोली अपने हिमालयी धाम पहुंची। डोली के मंदिर में पहुंचते ही तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया शुरू की और ठीक सवा बारह बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इधर यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से शुक्रवार को सुबह रवाना होकर साढ़े ग्यारह बजे यमुनोत्री धाम पहुंची और पारंपरिक अनुष्ठान व हवन-पूजन के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। ग्रीष्मकाल के म् महीने तक देश-विदेश के तीर्थयात्री दोनों धामों के दर्शन कर सकेंगे।