ALLAHABAD: आप लोग भविष्य के निर्माता हैं। इसको साकार करने के लिए वर्तमान को अच्छा करना होगा। इसके लिए सबसे ज्यादा यह जानना जरूरी यह है कि अपनी शक्ति को कैसे विकसित किया जाए। वह शक्ति जिसके जरिए सशक्त भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे सके।

योग के लिए आप सभी अपने 24 घंटे के जीवन में से महज 24 मिनट अपने लिए दें। यकीन मानिए योग करने से आपकी जिंदगी बदल जाएगी। यह बातें योग गुरु आनंद गिरि ने आईआईटी खड़गपुर में योग पर दिए गए व्याख्यान के दौरान छात्र-छात्राओं से कहीं।

 

24 घंटे में 24 मिनट

श्री गिरि ने कहा कि इस व्याख्यान को मैंने इसीलिए 24 घंटे में 24 मिनट का नाम दिया कि आप लोग बस खुद के जीवन के लिए 24 मिनट का समय दीजिए। योग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य अंग बना लीजिए। नियमित योगा शरीर को न केवल स्वस्थ रखता है बल्कि सोचने व समझने की क्षमता को मजबूत करता है। इन्हीं बातों के बारे में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार युवाओं से अपील कर रहे हैं। क्योंकि आने वाला समय हिन्दुस्तान का ही है।