- चुनाव प्रचार करने जाएंगे सीएम

LUCKNOW:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवंबर में दोबारा प्रचार करने गुजरात के दौरे पर जाएंगे। यह दौरा गुजरात चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद होगा। याद रहे कि मुख्यमंत्री इसके पहले भी क्फ् और क्ब् अक्टूबर को गुजरात गौरव यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान भी उन्होंने करीब आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया था और कई जनसभाओं को भी संबोधित किया था।

नाथ संप्रदाय का प्रभाव

मालूम हो कि गुजरात के कुछ इलाकों में नाथ संप्रदाय का खासा प्रभाव है। योगी इस संप्रदाय के मुखिया भी हैं, ऐसे में उन क्षेत्रों के लिए वह सिर्फ राजनैतिक व्यक्ति नहीं, धर्मगुरु भी हो जाते हैं। ¨हदुत्व का चेहरा वह पहले से ही हैं। वहीं गुजरात के कई शहरों में पूर्वाचल के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं। इस लिहाज से योगी का वहां जाना बड़ा संदेश होगा।