ये है मुआवजा डेटिंग
जापान की सुंदर दिखने वाली युवतियां अपने लुक्स का इस्तेमाल अपने लिए पार्टनर ढूंढने में कर रही हैं। ये पार्टनर कोई अधेड़ उम्र का संपन्न पुरुष होता है जो उनको मंहगे तोहफे और पैसों से मलामाल करता है। आप इसे एक तरह से मुआवजा डेटिंग कह सकते हैं। जहां ये लड़कियां एक खूबसूरत गर्लफ्रेंड के तौर पर इन मर्दों को अपना साथ और समय देती हैं और बदले में मर्द उन्हें तोहफे और दौलत से उसकी भरपायी करता है।

ये हैं पापाकास्तु
आम बोलचाल की भाषा में हम जिन्हें शुगर डैडी कहते हैं उन्हें यहां पापाकास्तु कहा जा रहा है। ये पापाकास्तु इन लड़कियों को अपने साथ डिनर डेट और किसी भी मनचाही जगह पर ले कर जाते हैं। एक अलग किस्म की वेश्यावृत्ति जैसा ये काम जापानी लड़कियों को काफी पसंद आ रहा है। इन मेंटर्स को खुश करने के बदले में उन्हें लग्जरी लाइफ भी जीने को मिलती है जो इन की पहली पसंद है।

जापान में खूब बढ़ रहा है लड़कियों का ये धंधा

धोखा भी होता है
हालाकि ऐसे मामलों में कई बार लड़कियां धोखेबाजी का शिकार भी होती हैं। जैसे एक लड़की ने बताया कि उसका ऐसा ही पार्टनर उसे अपने साथ फन करने और डिनर डेट पर ले गया। बदले में उसने लड़की से डिनर का बिल चुकाने के अलावा करीब 20000 येन (जापानी मुद्रा) देने का वादा किया, लेकिन लड़की के साथ मनचाहा वक्त बिता कर वो शख्स डिनर पर खाना लगभग खत्म होने पर बाथरूम हो कर आने के लिए कह कर गया और वापस ही नहीं लौटा और लड़की को खाने का बिल तो देना ही पड़ा बाकी पैसों से भी हाथ धोना पड़ा। बाद में पुलिस ने भी उसकी मदद करने से इंकार कर दिया क्योंकि ये तो पर्सनल अंडरस्टैंडिंग का मामला था जिसका कोई कानूनी मामला नहीं बनता।

विरोध भी हो रहा है
जापान में इस बढ़ते ट्रेंड का विरोध भी हो रहा है। लोगों का कहना है लड़कियां समझ नहीं रहीं कि इससे उनका कितना नुकसान हो रहा है। सबसे ज्यादा डर लड़कियों की सुरक्षा को लेकर है। एक दो ऐसे मामले सामने भी आये हैं जिसमें ये टीन एज लड़कियां अजनबी लोगों के बीच गंभीर खतरे में घिर गयीं। लोग इसे गैरकानूनी वेश्यावृत्ति का दर्जा भी दे रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद ऐसी लड़कियों की कमी नहीं है जो इस विरोध की परवाह नहीं करतीं और इस जीवनशैली को सही मानती हैं। उनका कहना है कि दरसल विरोध करने वाले लोग इस बात से जलते हैं कि वो सुंदर हैं और इसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर सकती हैं। 

International News inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk