- चौबेपुर में 15 फीट जमीन के लिए फैक्ट्री कर्मी की गला घोंट कर हत्या, रिश्तेदारों पर आरोप, दो हिरासत में

KANPUR: चौबेपुर में संडे सुबह युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। उसकी गला घोंट कर हत्या की गई थी। जिसकी वजह 15 फीट का जमीन का टुकड़ा था, जिसको लेकर उसका परिवार में ही रिश्तेदारों से विवाद चल रहा था। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो को हिरासत में भी ले लिया है।

अपनों से था विवाद

मूल रूप से रसूलाबाद के रायपुर गहरा गांव निवासी संजय कोरी (35) चौबेपुर स्थित एक डिटर्जेंट फैक्ट्री में काम करता था। घर में पत्‍‌नी मीना देवी, मां नन्खी समेत तीन बेटे व एक बेटी है। ससुर राम प्रसाद के मुताबिक संजय भट्टा कोठी गांव में अपने निजी मकान में अकेला रहता था। यहीं पर उसका रिश्तेदार शिव प्रताप, जय प्रकाश से क्भ् फीट जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इन्हीं लोगों ने सैटरडे रात को घर में अकेला पाकर उसकी हत्या कर दी। सुबह लोगों को उसका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर चौबेपुर पुलिस और फोरेंसिक यूनिट मौकै पर पहुंची। उसके सिर पर चोटों के कई निशान थे। पुलिस के मुताबिक दो आरोपियों सुरेंद्र व जयप्रकाश को गिरफ़्तार कर लिया है।

वर्जन-

परिजनों की तहरीर पर शिवप्रताप, जयप्रकाश, सुरेंद्र नन्हें समेत म् लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें से दो को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

- भास्कर मिश्रा, एसओ चौबेपुर